pm narendra modi called nda cm meeting after delhi govt oath ceremony दिल्ली में बड़ी रेखा खींचने के बाद एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्रियों की मीटिंग में पहुंचे PM मोदी, India News in Hindi - Hindustan
More

दिल्ली में बड़ी रेखा खींचने के बाद एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्रियों की मीटिंग में पहुंचे PM मोदी

  • जेडीयू से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहुंचे हैं। भाजपा इससे पहले सरकारों के गठन के मौके को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर इस्तेमाल करती रही है। चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ समारोह में भी एनडीए के सारे मुख्यमंत्री पहुंचे थे।

Thu, 20 Feb 2025 03:11 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बड़ी रेखा खींचने के बाद एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्रियों की मीटिंग में पहुंचे PM मोदी

दिल्ली में रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने के बाद अब एनडीए के शक्ति प्रदर्शन की भी भाजपा तैयारी कर रही है। दिल्ली में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग हो रही है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं। इंपीरियल होटल में होने वाली मीटिंग में सबसे पहले होम मिनिस्टर अमित शाह पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी पहुंचे हैं। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी पहुंचे हैं। वहीं एनडीए के बड़े सहयोगी दल टीडीपी के नेता और सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मीटिंग में पहुंचे हैं।

जेडीयू से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहुंचे हैं। भाजपा इससे पहले सरकारों के गठन के मौके को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर इस्तेमाल करती रही है। चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ समारोह में भी एनडीए के सारे मुख्यमंत्री पहुंचे थे। इसके अलावा महाराष्ट्र के शपथ समारोह में भी एनडीए के नेता पहुंचे थे। दिल्ली में भी ऐसे ही आयोजन की तैयारी है। इस मीटिंग में एनडीए के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों को भी बुलाया गया है। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री पहुंचे हैं।

इसके अलावा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी मीटिंग में पहुंची हैं। बता दें कि भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है, जबकि अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। उनके अलावा कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे नेताओं को मंत्री बनाया गया है। बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज, फिर कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी से आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।