PM Modi saw the view of Ram Setu from the sky, also saw the Surya Tilak of Ramlala watch VIDEO PM मोदी ने आसमान से देखा रामसेतु का नजारा, रामलला के सूर्य तिलक के भी दर्शन; देखें VIDEO, India News in Hindi - Hindustan
More

PM मोदी ने आसमान से देखा रामसेतु का नजारा, रामलला के सूर्य तिलक के भी दर्शन; देखें VIDEO

  • उन्होंने इसी दौरान अयोध्या में हुए रामलला के सूर्य तिलक का भी दर्शन किया। उन्होंने खुद एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

Sun, 6 April 2025 01:20 PMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
PM मोदी ने आसमान से देखा रामसेतु का नजारा, रामलला के सूर्य तिलक के भी दर्शन; देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामनवमी के अवसर पर रामेश्वरम को रेल मार्ग से जोड़ने वाले पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में नयी रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके लिए वह श्रीलंका से सीधे तमिलनाडु पहुंचे थए। इस दौरान उन्होंने आसमान से ऐतिहासिक रामसेतु के दर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने इसी दौरान अयोध्या में हुए रामलला के सूर्य तिलक का भी दर्शन किया। उन्होंने खुद एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी देंगे पंबन ब्रिज की सौगात, भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट पुल की खासियतें

आज सुबह उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामना देते हुए कहा, ‘’सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!''

प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की अपनी राजकीय यात्रा पूरी कर रविवार को भारत के लिए रवाना हुए। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि उनकी यात्रा निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान करेगी। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान गर्मजोशी से स्वागत के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के प्रति आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने लिखा “मेरी यात्रा के दौरान दिखाए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं राष्ट्रपति दिसानायके, श्रीलंका की जनता और सरकार का बहुत आभारी हूं। चाहे कोलंबो हो या अनुराधापुरा, इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सभ्यतागत संबंधों की पुष्टि की है। इससे निश्चित रूप से हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गति मिलेगी।”