PM Modi said opposition has committed a sin by opposing Women Reservation महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने पाप किया, इसकी उन्हें सजा मिलेगी: पीएम मोदी, India News in Hindi - Hindustan
More

महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने पाप किया, इसकी उन्हें सजा मिलेगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने पाप किया है। उन्हें इसकी सजा मिलेगी। पीएम मोदी ने इस बिल का विरोध करने वाले कांग्रेस और उसके साथी दलों को एंटी रिफार्म पार्टी करार दिया।

Sat, 18 April 2026 09:02 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने पाप किया, इसकी उन्हें सजा मिलेगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महिला आरक्षण बिल के संसद में फेल होने को लेकर विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करके विपक्ष ने बड़ा पाप किया है। देश की जनता इन्हें इसकी सजा देगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि क्षेत्रीय दल आगे बढ़ें। इसलिए इन दलों से महिला आरक्षण बिल का विरोध करवाकर इनका भविष्य खराब कर दिया है। कांग्रेस और साथी दल हमेशा से कोई न कोई बहाना बनाकर महिलाओं के हक पर डाका डालते आए हैं। पूरा देश कांग्रेस की इन हरकतों को पहचान चुका है।

पीएम मोदी ने कहा, "नारी शक्ति वंदन का विरोध करने वाले इन परिवारवादी पार्टियों को सबसे बड़ा डर महिलाओं के आगे आने से है। यह कभी नहीं चाहेंगे कि इनके परिवार के अलावा कोई और महिलाओं राजनीति में आगे आएं। आज महिलाएं पंचायत स्तर पर आगे आई हैं। वह देश की रक्षा करना चाहती हैं। परिवारवादी पार्टियों इसको स्वीकार नहीं करना चाहती। इन्हें डर है कि इससे इनका समर्थन छिन जाएगा। इसलिए इन्होंने इसका विरोध किया। पूरा देश कांग्रेस और इसके साथियों को इस हरकत के लिए कभी माफ नहीं करेगी।"

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और उसके साथी दल लगातार परिसीमन का विरोध कर रही है। कांग्रेस बांटो और राज करो की नीति अंग्रेजों से सीखकर आई है। कांग्रेस हमेशा से देश को बांटने वाली शक्तियों को हवा देती आई है। इसलिए यह झूठ फैलाया गया कि परिसीमन से दक्षिण भारत की सीटों को नुकसान होगा। जबकि सरकार ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि इससे किसी को नुकसान नहीं होगा। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस और उसके साथी दलों ने इसका विरोध किया।”

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के साथियों ने परिसीमन का विरोध करके देश की और लोगों को आगे बढ़ाने का मौका खो दिया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस एक एंटी रिफॉर्म पार्टी है। 21 वीं सदी के भारत के लिए जो भी रिफॉर्म जरूरी है। कांग्रेस उन सभी को खारिज कर देती है। कांग्रेस उन सभी का विरोध करती है। कांग्रेस ने जनधन, आधार, जीएसटी, डिजीटल पेमेंट्स का विरोध किया। कांग्रेस ने आर्टिकल 370 का विरोध किया। कांग्रेस ने ईडब्ल्यूएस कानून का विरोध किया। कांग्रेस यूसीसी से लेकर तमाम रिफॉर्म का विरोध करती है। रिफॉर्म का नाम सुनते ही कांग्रेस उस काम में बाधाएं खड़ी करने के लिए पूरी शक्ति लगा देती है। कांग्रेस देश में से घुसपैठियों को भगाने का विरोध करती है। कांग्रेस रिफॉर्म का विरोध करती तहै। कांग्रेस सीएए कानून का भी विरोध करती है। कांग्रेस झूठ बोलकर, अफवाहें उड़ाकर जनता को गुमराह फैलाने का प्रयास करती है।"

पीएम ने कहा, “जो भी काम देश के लिए जरूरी होता है। ज्यादातर देश हमसे आगे निकल गए। इसकी सबसे बड़ी वजह से कांग्रेस ही है। लटकाना भटकाना यही कांग्रेस का मूलमंत्र है। कांग्रेस ने पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद को लटकाया। कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ विवाद को लटकाए रखा। कांग्रेस के इस रवैये ने देश का काफी नुकसान किया। कांग्रेस के हर छल प्रपंच का खामियाजा देश ने भुगता है। देश की पीढ़ियों ने भुगता है। आज देश के सामने जितनी भी बड़ी चुनौतियां है। वह कांग्रेस की वजह सी है। यह लड़ाई कांग्रेस की एंटी रिफॉर्म मानसिकता की है।”

कुछ लोग देश की महिलाओं के सपने टूटने को सरकार की नाकामी बता रहे हैं। लेकिन यह विषय कामयाबी या नाकामयाबी की बात नहीं है। मैंने संसद में भी कहा था कि आधी आबादी का हक मिल जाने दीजिए, मैं इसका क्रेडिट विज्ञापन छपवाकर विपक्ष के सभी नेताओं को दे दूंगा। लेकिन इसके बाद भी दकियानूसी सोच रखने वाली विपक्षी पार्टियां इसका विरोध करने पर अड़ी रहीं।

पीएम मोदी ने देश की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, "मेरी माताओं, बहिनों मैं जानता हूं आज आप सभी दुखी हैं। आज भले ही बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 फीसदी वोट हमें नहीं मिला। लेकिन मैं जानता हूं कि देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ जुड़ा हुआ है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि महिला आरक्षण के खिलाफ आने वाले हर आवाज को हम खत्म करके रहेंगे। हमारे हौंसले बुलंद हैं। महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से नहीं रोक पाएंगे। यह हमारा संकल्प है। कल हमारे पास संख्याबल नहीं था, लेकिन हम इसको पूरा करके रहेंगे। हमें आधी आबादी के सपनों के लिए इस संकल्प को पूरा करना ही है।