PM Modi invited to Tarique Rahman swearing-in ceremony in Bangladesh क्या ढाका जाएंगे प्रधानमंत्री? बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी का न्योता, India News in Hindi - Hindustan
More

क्या ढाका जाएंगे प्रधानमंत्री? बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी का न्योता

सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश ने तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। हालांकि 17 फरवरी को ही पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ अहम बैठ करने वाले हैं, ऐसे में उनका जाना बेहद मुश्किल है।

Sun, 15 Feb 2026 05:51 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या ढाका जाएंगे प्रधानमंत्री? बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी का न्योता

बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद गठित हो रही पूर्ण कालिक सरकार ने भारत को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। चुनाव परिणाम के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बधाई दी तो पार्टी के मुखिया और भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भी भारत को शुक्रिया कहा और मजबूत संबंधों की उम्मीद जताई। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में मभी आमंत्रित किया है। पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं, इसपर अभी फैसला नहीं किया गया है।

कई देशों के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा

बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा गया है और बाकी क्षेत्रीय नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने संकेत दिया है कि क्षेत्र के कई देशों के नेताओं को इस समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत को लेकर क्या रहेगी बांग्लादेश की नीति? तारिक ने पहली कॉन्फ्रेंस में बताया

पीएम मोदी का ढाका जाना बेहद मुश्किल

बहरहाल, अभी तक इस निमंत्रण को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पीएम मोदी के ढाका जाने की संभावना कम है क्योंकि 17 फरवरी को उनका मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम तय है। ऐसा माना जा रहा है कि नयी दिल्ली रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए सरकार के किसी वरिष्ठ अधिकारी को भेज सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1200 कत्ल, 13 रेप, बांग्लादेश के चुनाव में एक से एक अपराधियों की चमकी किस्मत

शुक्रवार को रहमान के साथ फोन पर बातचीत में मोदी ने बांग्लादेश संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी की उल्लेखनीय जीत पर उन्हें बधाई दी थी। मोदी ने बातचीत के बाद कहा था, ''मैंने बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयास में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया।'' उन्होंने कहा, ''गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों वाले दो करीबी पड़ोसी देशों के रूप में मैंने हमारे दोनों लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।'

बीएनपी ने भी दिया धन्यवाद

बीएनपी ने एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय चुनावों में बीएनपी की निर्णायक जीत सुनिश्चित करने में तारिक रहमान के नेतृत्व की सराहना करने के लिए मोदी को धन्यवाद। पार्टी ने कहा, "यह परिणाम बांग्लादेश की जनता द्वारा हमारे नेतृत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में रखे गए विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP ने बांग्लादेश चुनाव में जीती एक सीट, सोशल मीडिया पर खूब वायरल; हकीकत क्या

पार्टी ने कहा, 'बांग्लादेश अपने सभी नागरिकों के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों, समावेशिता और प्रगतिशील विकास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम आपसी सम्मान, एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता और अपने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता के मार्गदर्शन में, भारत के साथ रचनात्मक रूप से जुड़कर अपने बहुआयामी संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।'

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।