PM Modi hand shake France president Emmanuel Macron ignore viral claim fact check PM मोदी का फ्रांस में हुआ अपमान, इमेनुएल मैक्रों ने नहीं मिलाया हाथ? क्या है सच्चाई, India News in Hindi - Hindustan
More

PM मोदी का फ्रांस में हुआ अपमान, इमेनुएल मैक्रों ने नहीं मिलाया हाथ? क्या है सच्चाई

  • वीडियो पेरिस एआई समिट के समय का है। एक यूजर ने लिखा, 'पीएम मोदी ने कई बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों से हाथ मिलाने की कोशिश, लेकिन जाहिर तौर पर उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया...।'

Thu, 13 Feb 2025 12:47 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
PM मोदी का फ्रांस में हुआ अपमान, इमेनुएल मैक्रों ने नहीं मिलाया हाथ? क्या है सच्चाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। इससे पहले वह 11 और 12 फरवरी को फ्रांस में थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों समेत कई बड़े नामों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने AI से जुड़े शिखर सम्मेलन को भी संबोधित किया था। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दावा किया जा रहा है कि मैक्रों ने पीएम मोदी को नजरअंदाज किया और हाथ नहीं मिलाया।

क्या दावा

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। वीडियो पेरिस एआई समिट के समय का है। एक यूजर ने लिखा, 'पीएम मोदी ने कई बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों से हाथ मिलाने की कोशिश, लेकिन जाहिर तौर पर उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया...।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इमेनुएल मैक्रों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। दुनिया के पहले नंबर के नेता नरेंद्र मोदी जी ने तीन बार हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन जानबूझकर उन्हें नजरअंदाज किया गया। मैक्रों को शर्म आनी चाहिए।'

France

राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ही कार्यक्रम में आए थे पीएम मोदी

खास बात है कि फ्रांस पहले ग्लोबल AI ऐक्शन समिट की मेजबानी कर रहा था। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। एसोसिएटेड प्रेस की तरफ से यूट्यूब पर ढाई घंटे से ज्यादा लंबे चले कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई थी। वीडियो में 8 मिनट 37 सेकंड पर नजर आ रहा है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों साथ ही आयोजन स्थल पर आ रहे हैं।

इसके बाद दोनों नेताओं ने सभागार में मौजूद मेहमानों से मिलना शुरू किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले गूगल सीईओ सुंदर पिचई से हाथ मिलाया।

9 मिनट 55 सेकंड पर राष्ट्रपति मैक्रों ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस से हाथ मिलाया। पीएम मोदी वैंस के पास ही बैठे थे। इसके बाद मैक्रों उनके पीछे बैठे मेहमानों से हाथ मिलाने लगे। वह आगे बढ़े और जस्टिन ट्रूडो समेत कई नेताओं से मिले।

विषय पर मंच से बात कर रहे मैक्रों ने पीएम मोदी को मंच पर आने का न्योता दिया। 17 मिनट 14 सेकंड पर देखा जा सकता है कि वह पीएम मोदी से हाथ मिलाते हैं और गले लगते हैं। इसके बाद पीएम मोदी मंच की ओर बढ़ते हैं और संबोधित करते हैं।

Marseille France, Feb 12 ANI: French President Emmanuel Macron accompanies Prime Minister Narendra Modi to the airport as he emplanes from Marseille, France for Washington, DC, USA, on Wednesday. ANI Photo

पीएम मोदी को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे मैक्रों

बुधवार को पीएम मोदी फ्रांस दौरा खत्म कर अमेरिका के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रों उन्हें छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से गले भी मिले। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच पेरिस से मारसेई यात्रा के दौरान विमान में द्विपक्षीय चर्चा भी हुई थी।