Parliament Budget session rukus Why was former Army Chief Manoj Naravane book not published पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की पुस्तक आखिर क्यों नहीं छपी, लोकसभा में जिस पर हंगामा, India News in Hindi - Hindustan
More

पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की पुस्तक आखिर क्यों नहीं छपी, लोकसभा में जिस पर हंगामा

राहुल गांधी ने जैसे ही जनरल नरवणे के किताब के हिस्से पढ़ने का प्रयास किया, लोकसभा में बवाल मच गया। राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष को बताना चाहिए कि वह जिस पुस्तक का उल्लेख कर रहे हैं, वो प्रकाशित हुई है या नहीं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी आपत्ति जताई।

Mon, 2 Feb 2026 03:14 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की पुस्तक आखिर क्यों नहीं छपी, लोकसभा में जिस पर हंगामा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर सोमवार को बवाल मच गया। दरअसल राहुल गांधी सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में हिस्सा लेने के लिए उठे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे (रिटायर्ड) के एक किताब में उल्लेख किए गए संस्मरण का जिक्र करने लगे। हालांकि सत्तारूढ़ सांसदों ने इसका जमकर विरोध शुरू कर दिया और नियमों का हवाला देते हुए कहा कि सदन में किसी ऐसी किताब का हवाला नहीं दिया जा सकता, जो छपी ना हो। इन सब के बीच पूर्व सैन्य प्रमुख नरवणे और उनकी यह किताब चर्चा के केंद्र में आ गई है।

बता दें कि एम एम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' एक साल से ज्यादा समय से केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है। बीते दिनों उनसे इसे सवाल भी पूछे गए कि आखिर उनका किताब अब तक छप क्यों नहीं पाई है। इस पर जवाब देते हुए पूर्व सैन्य प्रमुख ने कहा था कि उनका काम सिर्फ किताब लिखना है और पब्लिशर को रक्षा मंत्रालय (MoD) से इजाजत लेनी है।

जनरल नरवणे ने यह बातें एक लिटरेचर फेस्टिवल में कही थीं। यहां उनकी लेटेस्ट फिक्शनल किताब, 'द कैंटोनमेंट कॉन्स्पिरेसी: ए मिलिट्री थ्रिलर' पर एडमिरल निर्मला कन्नन (रिटायर्ड) के साथ चर्चा हुई। वहीं जब फेस्टिवल में एक मेहमान ने उनसे पूछा कि उनकी किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' अभी तक क्यों नहीं छपी, तो पूर्व सेना प्रमुख ने कहा, “मेरा काम किताब लिखना और उसे पब्लिशर्स को देना था। पब्लिशर्स को MoD से इजाज़त लेनी थी। उन्होंने किताब उन्हें दे दी है। यह रिव्यू में है। यह अभी भी एक साल से ज्यादा समय से रिव्यू में है।”

लोकसभा में हंगामा

इससे पहले लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भारी विरोध जताया। सदन में सत्तापक्ष और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा देखने को मिला। सदन में गतिरोध बने रहने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभा की बैठक को एक घंटे के लिए स्थगित भी कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन पर राहुल गांधी के दावे से लोकसभा में हंगामा, राजनाथ सिंह ने कर दिया चैलेंज
ये भी पढ़ें:मैं आपका सलाहकार नहीं हूं; राहुल गांधी के तंज पर भड़के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस नेता से कई बार यह अपील की कि वह पुस्तक या किसी पत्रिका को सदन में उद्धृत नहीं कर सकते, हालांकि राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख का हवाला देते हुए चीन के साथ भारत के सैन्य तनाव का विषय उठाने का प्रयास किया और दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चरित्र के बारे में भी बताया है। वहीं राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। लोकसभा में गतिरोध के समय प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।