Padma Awards 2026 These heroes will be honored this year watch full list पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं का ऐलान, इन नायकों ने जीता राष्ट्र का मान, पूरी सूची, India News in Hindi - Hindustan
More

पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं का ऐलान, इन नायकों ने जीता राष्ट्र का मान, पूरी सूची

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो चुकी है और इस साल देश ने उन असाधारण नायकों को सम्मानित करने का फैसला किया है जो चुपचाप समाज की सेवा में लगे रहे। ये वो गुमनाम हीरो हैं जिन्होंने साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, कला, समाजसेवा और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

Sun, 25 Jan 2026 03:17 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं का ऐलान, इन नायकों ने जीता राष्ट्र का मान, पूरी सूची

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो चुकी है और इस साल देश ने उन असाधारण नायकों को सम्मानित करने का फैसला किया है जो चुपचाप समाज की सेवा में लगे रहे। ये वो गुमनाम हीरो हैं जिन्होंने साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, कला, समाजसेवा और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में अपना जीवन समर्पित कर दिया। सरकार द्वारा जारी सूची में कुल 45 ऐसे नायकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें पद्म श्री से नवाजा जा रहा है। इनमें पूर्व बस कंडक्टर से लेकर लोक कलाकार, चिकित्सक, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता तक शामिल हैं।

बता दें कि ये पुरस्कार गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं। इनमें साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों से जुड़े कई नाम शामिल हैं। इनमें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए अंके गौड़ा के अलावा बृज लाल भट्ट, बुधरी ताती, भगवानदास रायकवार, धर्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, डॉ श्याम सुंदर, चरण हेम्ब्रम और के पजनिवेल जैसे नाम शामिल हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट

  • अर्मिडा फर्नांडिस
  • भगवंदास रायकवार
  • भिकल्या लाडक्या धिंडा
  • बृज लाल भट्ट
  • बुधरी ताती
  • चरण हेम्ब्रम
  • चिरंजी लाल यादव
  • धर्मिक लाल चुनीलाल पांड्या
  • गफरुद्दीन मेवाती जोगी
  • हल्ली वार
  • इंदरजीत सिंह सिद्धू
  • के. पजनिवेल
  • कैलाश चंद्र पंत
  • खेम राज सुंद्रियाल
  • कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी
  • कुमारस्वामी थंगराज
  • महेंद्र कुमार मिश्रा
  • मीर हाजीभाई कासमभाई
  • मोहन नागर
  • नरेश चंद्र देव वर्मा
  • नीलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
  • नूरुद्दीन अहमद
  • ओथुवर तिरुथनी स्वामीनाथन
  • पद्मा गुरमेत
  • पोखिला लेक्थेपी
  • पुन्नियामूर्ति नटेसन
  • आर. कृष्णन
  • रघुपत सिंह
  • रघुवीर तुकाराम खेड़कर
  • राजस्थापति कलियप्पा गौंडर
  • रामा रेड्डी मामिडि
  • रामचंद्र गोदबोले और सुनीता गोदबोले
  • एस. जी. सुशीला मां
  • संगयूसांग एस. पोंगेनेर
  • शफी शौक
  • श्रीरंग देवबा लाड
  • श्याम सुंदर
  • सिमांचल पात्रो
  • सुरेश हनगावादी
  • टगा राम भील
  • टेची गुबिन
  • तिरुवरूर बख्तवत्सलम
  • विश्व बंधु
  • म्नम जत्रा सिंह