'वाइट हाउस का मसखरा'; टैरिफ घोषणा पर ओवैसी ने ट्रंप का उड़ाया मजाक, मोदी पर भी तंज
Owaisi: अमेरिका की तरफ से 25 फीसदी टैरिफ के ऐलान के बाद बाद ओवैसी ने ट्रंप पर तंज कसते हुए उन्हें वाइट हाउस का मसखरा बताया है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुख की बात यह है कि हमारी सरकार इस मसखरे द्वारा धमकाई जा रही है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की भारतीय निर्यात के ऊपर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा ने भारतीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। इस घोषणा को लेकर अब हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने ट्रंप के ऊपर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर दुख होता है कि मेरे देश की सरकार को वाइट हाउस में बैठे एक मसखरे द्वारा धमकाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि सबसे बड़ा दुख यह है कि हमारे पीएम भी इस मामले पर चुप हैं।
सोशल मीडिया पर डाले एक पोस्ट में ओवैसी ने लिखा, "भारत एक स्वतंत्र, संप्रभु देश है। अमेरिका द्वारा घोषित किया गया यह टैरिफ हमारे लिए एक अस्पष्ट दंड की तरह है। हमारा देश किसी जागीरदार देश का हिस्सा नहीं है और न ही किसी सम्राट के दरबार में सलामी देता है। अमेरिका का यह कदम हमारी संप्रभुता और हमारी आर्थिक क्षमता पर जानबूझकर किया गया हमला है।"
ओवैसी ने आगे कहा, "अमेरिका द्वारा लागू किए गए यह टैरिफ हमारी एमएसएमई, मैन्यूफैक्चर, आईटी फर्म, सर्विस सेक्टर और यहां तक कि हमारे किसानों को भी नुकसान पहुंचाएगा। इतना ही नहीं यह हमारे देश में आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को भी रोकेगा। इससे हमारे निर्यात और नौकरियों को बुरी तरीके से नुकसान पहुंचाएगा। अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात में हमारे प्रतिस्पर्धी जापान 15 फीसदी, वियतनाम 20 फीसदी, इंडोनेशिया 19 फीसदी का भुगतान करेंगे। इससे हमारे अमेरिकी निर्यात को नुकसान होगा।"
ओवैसी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अमेरिका की तरफ से की गई टैरिफ घोषणा से भी बुरी बात यह है कि हमारे अपने नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। क्या यही वह 56 इंच का सीना है, जिसका हमसे वादा किया गया था? हमें पीएम मोदी का यह सीना कब देखने को मिलेगा? या फिर यह तब सामने आएगा जब ट्रंप टैरिफ को बढ़ाकर 56 फीसदी कर देंगे?
आपको बता दें! ओवैसी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका की तरफ से भारत के ऊपर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की गई है। इसके अलावा रूस के साथ व्यापार करने की वजह से अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा भी की गई है।




साइन इन