क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक का बेटा बोला-पिता से संबंध खत्म, चाचा से भी रिश्ता नहीं
हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप में पार्टी से नोटिस पाने वाले विधायक के बेटे ने बड़ा बयान दिया है। विधायक चौधरी मोहम्मद इजरायल के बेटे, नाजिम चौधरी ने कहा है कि अब से मेरे पिता से सारे संबंध खत्म हैं।

हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप में पार्टी से नोटिस पाने वाले विधायक के बेटे ने बड़ा बयान दिया है। विधायक चौधरी मोहम्मद इजरायल के बेटे, नाजिम चौधरी ने कहा है कि अब से मेरे पिता से सारे संबंध खत्म हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने चाचा के ऊपर भी आरोप लगाते हुए उनसे भी रिश्ता तोड़ लिया है। बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा में अपने पांच विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी पर राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग का आरोप है। इन्हीं विधायकों में एक चौधरी मोहम्मद इजरायल भी हैं।
नाजिम ने कहाकि मैं भविष्य में भी अपने पिता के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहूंगा। उन्होंने कहाकि मेरे परिवार का एक और सदस्य भी इसमें शामिल है। वह हैं, मेरे चाचा डीएसपी एमएम खान। मैं उनके साथ भी किसी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहूंगा।
एक मांग भी उठाई
इसके साथ ही नाजिम चौधरी ने एक मांग भी की है। उन्होंने कहाकि पांच लोगों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप है। इसके अलावा चार वोट अवैध बताए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि इन चारों के नाम भी बाहर आने चाहिए। नाजिम ने कहाकि विधायकों को राज्यसभा की वोटिंग से पहले पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि गलती अनजाने में हुई है। यह जान-बूझकर की गई गलती है। इसलिए बाकी चारों विधायकों के नाम सामने लाकर सभी नौ लोगों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाना चाहिए।
कांग्रेस के पास विकल्प
नाजिम ने आगे कहाकि अपने 15-20 साल के राजनीतिक जीवन में जो मैंने देखा है, कांग्रेस पार्टी हरियाणा में या देश में किसी की मोहताज नहीं है। अगर इनके खिलाफ ऐक्शन हो जाएगा तो हर जगह पार्टी के पास विकल्प मौजूद है। कहीं भी कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं है। इतना नहीं, नाजिम ने यह भी कहाकि अगर कोई बड़ा नेता भी इस सबमें शामिल है तो उसके खिलाफ भी ऐक्शन होना चाहिए। अब इस तरह के मामलों की बिल्कुल अति हो चुकी है।
उन्होंने कहाकि कांग्रेस के पास बड़े और छोटे, सब तरह के नेता हैं। ऐसा नहीं है कि पहले कोई नेता कांग्रेस को छोड़कर नहीं गया है। बड़े-बड़े लोग गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया गए, गुलाम नबी आजाद गए। क्या कांग्रेस पर कोई फर्क पड़ा। पिछले दस सालों में, कांग्रेस के खिलाफ कितनी बातें हुईं, कि कांग्रेस खत्म-कांग्रेस खत्म। लेकिन कुछ नहीं हुआ।




साइन इन