NASA scientists reveal now earth safe but asteroid may hit moon अंतरिक्ष के 'नए दानव' से पृथ्वी तो बच गई, चांद पर खतरा बढ़ा; वैज्ञानिकों ने बताया कैसे, India News in Hindi - Hindustan
More

अंतरिक्ष के 'नए दानव' से पृथ्वी तो बच गई, चांद पर खतरा बढ़ा; वैज्ञानिकों ने बताया कैसे

  • 2024 YR4 नाम का एस्टेरॉयड अब पृथ्वी की जगह चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने भविष्य में टक्कर की संभावना जताई है। यह भी कहा कि वे मई महीने से इस पर कुछ बड़ा करने जा रहे हैं।

Thu, 3 April 2025 06:49 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
अंतरिक्ष के 'नए दानव' से पृथ्वी तो बच गई, चांद पर खतरा बढ़ा; वैज्ञानिकों ने बताया कैसे

पृथ्वी पर प्रलय का खतरा बनने जा रहे एक एस्टेरॉयड अब हमारे ग्रह के लिए कोई खतरा नहीं है, लेकिन यह अंतरिक्ष का खेल ही है कि अब चंद्रमा पर आफत के बादल मंडराने लगे हैं। विज्ञान की दुनिया में 2024 YR4 नाम का एस्टेरॉयड अब पृथ्वी की जगह चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है। इसे वैज्ञानिक "सिटी किलर" यानी शहर को तबाह करने वाला भी बता रहे हैं।

कैसे बढ़ा चंद्रमा पर खतरा?

पहले वैज्ञानिकों ने माना था कि इस एस्टेरॉयड के 2032 में पृथ्वी से टकराने की 3% संभावना थी, लेकिन कुछ हफ्तों में यह आंकड़ा घटकर 0.28% हो गया। राहत की बात तो है, लेकिन जब वैज्ञानिकों ने गहराई से इसका विश्लेषण किया तो पाया कि अब यह चंद्रमा की ओर रुख कर सकता है। न्यू साइंटिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, खगोलशास्त्री एंड्रयू रिवकिन ने चेतावनी दी है कि इस एस्टेरॉयड के 2032 में चंद्रमा से टकराने की संभावना 2% तक बढ़ गई है। यह आंकड़ा नासा द्वारा पहले अनुमानित 1.7% से थोड़ा ज्यादा है, इसलिए अब वैज्ञानिक इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NASA ने खोज निकाला 'नरक का दरवाजा', सबसे रहस्यमयी ब्लैक होल से पर्दा उठा

चंद्रमा पर टकराने से क्या होगा?

अगर यह एस्टेरॉयड चंद्रमा से टकराता है, तो अंतरिक्ष में एक बड़ा धमाका हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे चंद्रमा की सतह पर एक विशाल गड्ढा (क्रेटर) बन सकता है, जैसा कि अरबों वर्षों से होता आ रहा है। अमेरिकन म्यूज़ियम ऑफ नैचुरल हिस्ट्री के मुताबिक, पहले के समय में पृथ्वी और चंद्रमा पर एस्टेरॉयड की टक्कर आम बात थी, लेकिन अब ऐसी घटनाएं बहुत ही दुर्लभ हो गई हैं।

नासा क्या कर रहा?

वैज्ञानिक मई 2025 में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से इस एस्टेरॉयड पर दोबारा अध्ययन करेंगे। इसके बाद यह एस्टेरॉयड सौरमंडल के बाहरी हिस्से में चला जाएगा और कई वर्षों तक वापस नहीं आएगा।