Mumbai Nagpur Expressway may open in February will cut down 8 hours travel time detail report यात्रियों के लिए खुशखबरी; मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, अब 8 घंटे में तय हो जाएगी दूरी, India News in Hindi - Hindustan
More

यात्रियों के लिए खुशखबरी; मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, अब 8 घंटे में तय हो जाएगी दूरी

  • मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे को दिसंबर 2022 और मार्च 2023 में आंशिक रूप से दो बार खोला जा चुका है। अब अंतिम खंड का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है और इसका उद्घाटन अगले महीने फरवरी होने की संभावना है।

Sat, 4 Jan 2025 07:45 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
यात्रियों के लिए खुशखबरी; मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, अब 8 घंटे में तय हो जाएगी दूरी

महाराष्ट्र सरकार की ओर से यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। 701 किलोमीटर लंबे मुंबई से नागपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो गया है। माना जा रहा है कि इसका उद्घाटन अगले महीने फरवरी में होगा। इस एक्सप्रेसवे को 'हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग' नाम दिया गया है। नागपुर से नासिक के इगतपुरी के बीच की दूरी 625 किलोमीटर है जहां एक्सप्रेसवे पहले से ही चालू है। अब एक बार उद्घाटन होने के बाद इससे होकर मुंबई से नागपुर की यात्रा काफी सुलभ हो जाएगा। दोनों शहरों के यात्रा का समय 16 घंटे से घटाकर 8 घंटे रह जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर कब से दौड़ेंगी गाड़ियां? आया अपडेट
ये भी पढ़ें:दिल्ली को इस साल प्रदूषण से मिलेगी राहत, ये नए एक्सप्रेसवे बनेंगे 'उम्मीद'

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे को दिसंबर 2022 और मार्च 2023 में आंशिक रूप से दो बार खोला जा चुका है। अब अंतिम खंड का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है और इसका उद्घाटन अगले महीने फरवरी होने की संभावना है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए अनिल कुमार बलिराम गायकवाड़ को चीफ इंजीनियर के तौर पर चुना था। अगर गायकवाड़ की बात करें तो वह फिलहला महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। बताते हैं कि यह परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट रही है। इसके चालू हो जाने से महाराष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में बड़ा बदलाव आ सकता है।

'दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भी खोला जाएगा जल्द'

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के सांसदों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को 4 परियोजनाओं का प्रस्ताव सौंपा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की भीड़ और प्रदूषण के स्तर को कम करना है। पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ​​ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय में जूनियर मंत्री मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है और जल्द ही इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भी जल्द ही खोला जाएगा, जिससे दिल्ली से मुंबई की यात्रा 12 घंटे में पूरी हो जाएगी जबकि पहले 36 घंटे का समय लगता था। सांसदों ने शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग तक एक भूमिगत सुरंग के निर्माण का भी प्रस्ताव सौंपा है, जिससे आईजीआई हवाई अड्डे से दिल्ली तक की यात्रा का समय लगभग 7-8 मिनट तक कम हो जाएगा।