MK Stalin says Amit Shah and entire RSS battalion would fail to make any electoral impact अमित शाह ही नहीं, बल्कि RSS की पूरी बटालियन चुनावी तौर पर असर नहीं डाल पाएगी: एमके स्टालिन, India News in Hindi - Hindustan
More

अमित शाह ही नहीं, बल्कि RSS की पूरी बटालियन चुनावी तौर पर असर नहीं डाल पाएगी: एमके स्टालिन

सीएम स्टालिन ने आरोप लगाया कि 2024 में केंद्र में भाजपा के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दक्षिणपंथी संगठन तेजी से काम कर रहे हैं, इसलिए ऐसे अभियान का मुकाबला करने के लिए पार्टी को जोरदार तरीके से अभियान चलाना होगा और अपने सिद्धांतों को फैलाना होगा।

Mon, 15 Dec 2025 12:30 AMNiteesh Kumar भाषा
share
अमित शाह ही नहीं, बल्कि RSS की पूरी बटालियन चुनावी तौर पर असर नहीं डाल पाएगी: एमके स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लोगों की पूरी बटालियन भी राज्य में चुनावी तौर पर असर नहीं डाल पाएगी और भाजपा को हराकर द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) जीत हासिल करेगी। वह तिरुवन्नामलाई में द्रमुक की युवा इकाई के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी का सिपाही बनकर मोदी के खिलाफ लड़ना है, रेवंत रेड्डी ने भरी हुंकार

सीएम स्टालिन ने आरोप लगाया कि 2024 में केंद्र में भाजपा के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दक्षिणपंथी संगठन तेजी से काम कर रहे हैं, इसलिए ऐसे अभियान का मुकाबला करने के लिए पार्टी को ज़ोरदार तरीके से अभियान चलाना होगा और अपने सिद्धांतों को फैलाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने हाल में कहा था कि बिहार में जीत के बाद तमिलनाडु भाजपा का अगला लक्ष्य है। स्टालिन ने कहा, ‘सिर्फ़ आप (अमित शाह) ही नहीं, अगर आप पूरी संघी बटालियन (आरएसएस के लोग) भी ले आएं, तो भी आप यहां कुछ नहीं कर सकते (चुनावी असर डालना और जीतना)। यह तमिलनाडु है। आप हमारे स्वभाव को नहीं समझते।’

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये प्रति माह की सहायता योजना

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि महिलाओं के लिए 1,000 रुपये प्रति माह की सहायता योजना में अगर कुछ अन्य पात्र महिलाएं छूट भी गई हैं तो उन्हें भी इस कल्याणकारी पहल के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने आरबीआई के आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि तमिलनाडु ने 16 प्रतिशत की दर से सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि में शीर्ष स्थान हासिल किया है और यह उपलब्धि कई बाधाओं के बावजूद प्राप्त हुई है। स्टालिन ने बताया कि महिलाओं के लिए 1,000 रुपये प्रति माह की सहायता प्रदान करने वाली अधिकार योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.30 करोड़ हो गई है। कुछ दिन पहले ही 17 लाख पात्र लोगों को इसमें शामिल किया गया था।