Mamta Banerjee challenge before the elections BJP not able to repeat Maharashtra Delhi in Bengal यह महाराष्ट्र-दिल्ली नहीं है; बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का BJP पर निशाना, India News in Hindi - Hindustan
More

यह महाराष्ट्र-दिल्ली नहीं है; बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का BJP पर निशाना

  • Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह बंगाल में महाराष्ट्र और दिल्ली का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन राज्यों में विपक्षी पार्टियां बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकी लेकिन बंगाल में हम पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे।

Thu, 27 Feb 2025 10:29 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
यह महाराष्ट्र-दिल्ली नहीं है; बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का BJP पर निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र और दिल्ली में जैसा प्रदर्शन किया वह वैसा प्रदर्शन पश्चिम बंगाल में नहीं दोहरा पाएगी। 2027 से 2029 के बीच में हम भाजपा का बंगाल से खत्म कर देंगे। महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा में वह (बीजेपी विरोधी पार्टी) बीजेपी का सामना करने में सफल नहीं रहें, लेकिन बंगाल में हम पूरे दमखम के साथ भाजपा का सामना करेंगे।

गुरुवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव 215 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा,"मैं अभिषेक (टीएमसी सांसद और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी) से सहमत हूं कि हमें 2021 की तुलना में कम से कम एक सीट अधिक जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए। हमारा लक्ष्य 215 या उससे अधिक सीटें जीतना होना चाहिए, साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भाजपा, माकपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को अपनी जमानत बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़े।”

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए तृणमूल प्रमुख ने पिछले चुनाव में लगाए गए उसके नारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं ने '200 पार' कहा था, लेकिन हार गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने '400 पार' का दावा किया, लेकिन वे बहुमत भी हासिल नहीं कर पाए। अभिषेक (बनर्जी) ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है। हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे, लेकिन आपको इससे भी बड़ी जीत दिलानी होगी। इस बार भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त करानी होगी।"

पार्टी के महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल के भविष्य की लड़ाई शुरू हो गई है। हमें टीएमसी की जीत को सुनिश्चित करनी है और ममता बनर्जी को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाना है। हमारा लक्ष्य लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी का भी चुनाव आयोग पर केजरीवाल वाला आरोप, BJP की जीत को बताया बेईमानी
ये भी पढ़ें:यह तो उत्पीड़न होगा; ममता बनर्जी का मजाक बनाने के आरोपी को HC से मिली राहत
ये भी पढ़ें:सभी धर्मों का करती हूं सम्मान; मृत्यु कुंभ वाली टिप्पणी पर विवाद के बीच ममता

भाजपा ने किया कटाक्ष

ममता बनर्जी के पार्टी कार्यकर्ताओं से 215 सीट जीतने का लक्ष्य रखने पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। पार्टी के सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी ऐसी बातें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आत्म विश्वास को बढ़ाने के लिए कह रही हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि वह विधानसभा चुनाव हारने वाली हैं। पूरी दुनिया जानती है कि टीएमसी ने पिछले विधानसभा चुनाव के बाद क्या किया था। अगर उन्हें अपने काम पर इतना ही भरोसा है तो फिर वह हिंसा को बढ़ावा क्यों देती हैं? आगामी विधानसभा चुनाव में बंगाल के हिंदू एकजुट हैं और यही वजह है कि ममता डरी हुई हैं।