mamata banerjee tmc says in supreme court win margin less than sir vote delete मीलॉर्ड! बंगाल में 31 सीटों पर हार के अंतर से ज्यादा वोट SIR में कटे, TMC की दलील पर क्या बोला SC, India News in Hindi - Hindustan
More

मीलॉर्ड! बंगाल में 31 सीटों पर हार के अंतर से ज्यादा वोट SIR में कटे, TMC की दलील पर क्या बोला SC

वकील कल्याण बनर्जी ने कहा कि 31 सीटों पर भाजपा की जीत का अंतर SIR में हटे वोटरों की संख्या से कम है। उन्होंने कहा कि यदि SIR नहीं होता तो इन सीटों का परिणाम कुछ और हो सकता था। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की अदालत ने कहा कि आप इसे लेकर अलग से याचिका दाखिल कर सकते हैं।

Mon, 11 May 2026 03:43 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मीलॉर्ड! बंगाल में 31 सीटों पर हार के अंतर से ज्यादा वोट SIR में कटे, TMC की दलील पर क्या बोला SC

पश्चिम बंगाल में करारी हार के बाद सत्ता से बाहर होने वाली ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में नतीजों के लिए SIR को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने सोमवार को SIR से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान कहा कि इसी के चलते 31 सीटों पर नतीजा प्रभावित हुआ है। बंगाल सरकार के लिए वकील के तौर पर पक्ष रख रहे कल्याण बनर्जी ने कहा कि 31 सीटों पर भाजपा की जीत का अंतर SIR में हटे वोटरों की संख्या से कम है। उन्होंने कहा कि यदि SIR नहीं होता तो इन सीटों का परिणाम कुछ और हो सकता था। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की अदालत ने कहा कि आप इसे लेकर अलग से याचिका दाखिल कर सकते हैं।

बेंच ने कहा कि ममता बनर्जी समेत 31 सीटों के उम्मीदवार इस दावे के साथ अलग याचिका दायर कर सकते हैं। ममता बनर्जी का नाम बेंच ने इसलिए लिया है क्योंकि भवानीपुर सीट भी उनमें शामिल है, जहां SIR में कटे वोटों से जीत का अंतर कम बताया जा रहा है। टीएमसी के वकील ने कहा कि कई सीटें तो ऐसी भी हैं, जहां कटने वाले वोटों की संख्या और जीत का अंतर बराबर ही हैं। बनर्जी ने कहा कि एक सीट तो ऐसी रही है, जहां टीएमसी कैंडिडेट की हार 862 वोटों से हुई है, जबकि वहां SIR में ही 5432 वोट कटे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच 32 लाख वोटों का अंतर रहा है।

वहीं 35 लाख अपील फिलहाल ट्राइब्यूनल के समक्ष लंबित हैं। वकील के तौर पर दलील दे रहे सांसद ने इस दौरान जस्टिस बागची की पुरानी टिप्पणी भी याद दिलाई, जब उन्होंने कहा था कि यदि डिलीट हुए वोटों से ज्यादा जीत का अंतर रहता है तो फिर ऐसे मामलों का न्यायिक परीक्षण किया जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि कोई समस्या है तो ममता बनर्जी और अन्य लोग अलग से याचिकाएं दाखिल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां होगा शुभेंदु अधिकारी का आधिकारिक निवास, ममता बनर्जी से क्या कनेक्शन

बंगाल में पहली बार बनी है भाजपा सरकार

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा 207 सीटें हासिल की हैं। 294 सीटों वाले राज्य में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है और पहली बार सरकार गठन किया है। उसने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है और खुद पीएम मोदी ने इसे बड़ी सफलता माना है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के दोनों चरणों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। इस वोटिंग के बाद से ही कयास लग रहे थे कि आखिर यह नतीजा किसके पक्ष में जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी को कांग्रेस और लेफ्ट से झटका, BJP के खिलाफ साथ आने से इनकार
ये भी पढ़ें:अभिषेक बनर्जी ही गिराना चाहते थे ममता सरकार? करारी हार के बाद हो गए साइडलाइन