Mamata Banerjee targets Election Commission New Delhi office meeting on SIR in Bengal धनखड़ जैसा हाल होगा, BJP के IT सेल की तरह कर रहे काम; CEC पर इतना क्यों भड़कीं ममता बनर्जी, India News in Hindi - Hindustan
More

धनखड़ जैसा हाल होगा, BJP के IT सेल की तरह कर रहे काम; CEC पर इतना क्यों भड़कीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं बहुत दुखी हूं। मैं बहुत लंबे समय से दिल्ली की राजनीति में शामिल हूं। मैं 4 बार मंत्री और 7 बार सांसद रही हूं। मैंने ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा। मैं आपकी कुर्सी की इज्जत करती हूं।'

Mon, 2 Feb 2026 06:33 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
धनखड़ जैसा हाल होगा, BJP के IT सेल की तरह कर रहे काम; CEC पर इतना क्यों भड़कीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचीं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बाद वह बाहर निकलीं और ईसी पर जमकर निशाना साधा। टीएमसी चीफ ने CEC की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपका हाल धनखड़ (पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़) जैसा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के IT सेल की तरह काम किया जा रहा है। इस दौरान विरोध के प्रतीक के रूप में ममता बनर्जी काली शॉल ओढ़े हुए थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव ने राहुल के समर्थन में ऐसा क्या कहा, लोकसभा स्पीकर ने बंद कराया माइक

सीएम ममता ने निशाना साधते हुए कहा, 'वे कहते हैं कि उन्होंने जो कुछ भी किया है, वह सही है। उन्होंने किसी भी बाहरी कैमरामैन को अंदर नहीं आने दिया। वे भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैंने बोला कि आपका हाल धनखड़ के जैसा होगा। करीब 2 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। मैं दिल्ली में लाखों लोगों को यहां ला सकती हूं और मैं उन्हें किसी के भी सामने परेड करवा सकती हूं।'

'ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त नहीं देखा'

ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं बहुत दुखी हूं। मैं बहुत लंबे समय से दिल्ली की राजनीति में शामिल हूं। मैं 4 बार मंत्री और 7 बार सांसद रही हूं। मैंने ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा। मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी कुर्सी की इज्जत करती हूं क्योंकि कोई भी कुर्सी किसी के लिए स्थायी नहीं होती। एक दिन आपको जाना ही होगा, बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव लोकतंत्र में एक त्योहार होते हैं, लेकिन आपने 98 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया।'

SIR प्रभावित परिवारों के साथ आईं ममता

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कुछ SIR प्रभावित परिवारों और पार्टी नेताओं के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। पिछले हफ्ते, मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने बनर्जी को सोमवार को मुलाकात के लिए समय दिया था। बनर्जी चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के SIR को रोकने की मांग कर रही हैं। रविवार को राजधानी पहुंचीं बनर्जी के साथ तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे।

बंग भवन के बाहर भारी पुलिस तैनाती

इससे पहले, पत्रकारों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोग निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी समस्याएं उठाने आए हैं, लेकिन उन्हें धमकी दी जा रही है। उन्होंने बंग भवन परिसर के बाहर भारी पुलिस तैनाती पर भी सवाल उठाया। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के एसआईआर से प्रभावित लगभग 50 परिवारों को राष्ट्रीय राजधानी लाया गया है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों से मिलने वाले 12 प्रतिनिधि SIR से प्रभावित परिवारों से हैं। उन्होंने कहा कि इनमें वे लोग शामिल हैं जिन्हें गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया गया और उन लोगों के परिजनों के सदस्य भी शामिल हैं जिनकी एसआईआर के कारण मृत्यु हो गई।