Mamata Banerjee says President Draupadi Murmu questioning pace development tribals भाजपा इतना नीचे गिर गई कि बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति का इस्तेमाल कर रही: ममता बनर्जी, India News in Hindi - Hindustan
More

भाजपा इतना नीचे गिर गई कि बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति का इस्तेमाल कर रही: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, 'अगर आप साल में एक बार आती हैं तो मैं आपका स्वागत कर सकती हूं, लेकिन अगर आप चुनाव के दौरान आती हैं, तो मेरे लिए आपके कार्यक्रमों में शामिल होना संभव नहीं होगा क्योंकि मैं लोगों के अधिकारों के लिए काम कर रही हूं।'

Sat, 7 March 2026 08:40 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
भाजपा इतना नीचे गिर गई कि बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति का इस्तेमाल कर रही: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आदिवासियों के विकास की गति पर सवाल उठाने के लिए शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर निशाना साधा। सीएम ने उन पर भाजपा के इशारों पर विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति करने का आरोप लगाया। उत्तर बंगाल की यात्रा के दौरान मुर्मू की ओर से की गई टिप्पणियों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए राष्ट्रपति कार्यालय का दुरुपयोग कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में कार्यक्रम स्थल बदलने पर राष्ट्रपति ने उठाए सवाल, ममता सरकार पर बरसे PM

मुख्यमंत्री ने कोलकाता में धरना स्थल पर कहा, 'भाजपा इतना नीचे गिर गई है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल राज्य को बदनाम करने के लिए कर रही है।' उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में राज्य प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के बारे में उन्हें दी गई जानकारी गलत थी। बनर्जी ने कहा कि चुनाव से पहले ऐसे कार्यक्रमों में हमेशा शामिल होना उनके लिए संभव नहीं होता। उन्होंने कहा, 'अगर आप साल में एक बार आती हैं तो मैं आपका स्वागत कर सकती हूं, लेकिन अगर आप चुनाव के दौरान आती हैं, तो मेरे लिए आपके कार्यक्रमों में शामिल होना संभव नहीं होगा क्योंकि मैं लोगों के अधिकारों के लिए काम कर रही हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत की जीत के स्टार संजू सैमसन तिरुवनंतपुरम से हैं, राहुल गांधी ने क्या कहा

आखिर राष्ट्रपति क्या कहा था?

इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ने ममता बनर्जी को अपनी 'छोटी बहन' बताया और हैरानी जताई कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री किसी बात को लेकर नाराज हैं, क्योंकि उत्तर बंगाल दौरे के दौरान उनका स्वागत करने के लिए न तो मुख्यमंत्री आईं और न ही कोई अन्य मंत्री मौजूद था। मुर्मू सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आदिवासी समुदाय के वार्षिक कार्यक्रम के आयोजन स्थल को बिधाननगर से गोशाईपुर स्थानांतरित किए जाने पर भी सवाल उठाया, जहां कथित तौर पर उपस्थिति कम रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, भारत के एनर्जी स्टॉक की स्थिति सुधर रही

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'अगर कार्यक्रम बिधाननगर में आयोजित होता, तो बेहतर होता।' उन्होंने कहा कि वहां पर्याप्त जगह है और कई लोग शामिल हो सकते थे। लेकिन मुझे नहीं पता कि राज्य प्रशासन ने वहां कार्यक्रम की अनुमति क्यों नहीं दी। आज का कार्यक्रम ऐसी जगह पर हो रहा है, जहां लोगों का आना मुश्किल है। शायद राज्य सरकार आदिवासियों का कल्याण नहीं चाहती और इसलिए उन्हें यहां आने से रोका गया।' मुर्मू को आदिवासी समुदाय के वार्षिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, जो मूल रूप से सिलीगुड़ी के बिधाननगर में आयोजित होने वाला था। अधिकारियों ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्था संबंधी कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम स्थल को बागडोगरा हवाई अड्डे के पास गोशाईपुर में शिफ्ट कर दिया।