Mamata Banerjee Problem Increased After Bengal Defeat TMC MP Kakoli Ghosh Resigns बंगाल हार के बाद ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा, India News in Hindi - Hindustan
More

बंगाल हार के बाद ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा

एक समय ममता बनर्जी की करीबी रहीं और टीएमसी सांसद काकोली घोष ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इस तरह बंगाल हार के बाद ममता को एक और बड़ा झटका लगा है।

Wed, 27 May 2026 04:44 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
बंगाल हार के बाद ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। बुधवार को बनर्जी को तब बड़ा झटका लगा, जब एक समय उनकी करीबी मानी जाने वाली और टीएमसी सांसद काकोली घोष ने इस्तीफा देने का ऐलान किया। काकोली ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

काकोली पिछले कई दशकों से टीएमसी से जुड़ी हुई हैं और पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। वह लगभग 9-10 महीने तक लोकसभा में पार्टी की चीफ व्हिप थीं। इसके बाद, पिछले दिनों उन्हें हटाकर उनकी जगह कल्याण बनर्जी को ममता बनर्जी ने चीफ व्हिप की जिम्मेदारी दे दी थी। इससे घोष काफी नाराज भी हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- "1976 से जुड़ाव, 1984 में सफर शुरू हुआ। आज मुझे चार दशकों की वफ़ादारी का इनाम मिला है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता ने सनातन को कहा ‘गंदा धर्म’?मुश्किल में पूर्व CM, TMC में भी उठने लगे सवाल

इसके बाद से ही माना जा रहा था कि वह जल्द टीएमसी से इस्तीफा दे सकती हैं। केंद्र सरकार ने भी उनकी सिक्योरिटी को बढ़ाकर वाई कैटेगरी कर दिया था, जबकि बंगाल हार के बाद अभिषेक बनर्जी समेत तमाम नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई। काकोली घोष छह अन्य विधायकों के साथ मंगलवार को कल्याणी में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शामिल हुई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं काकोली घोष, जिन्हें ममता ने चीफ व्हिप से हटाया; बंगाल हार के बाद बदलाव

बारासात की सांसद के अलावा, बैठक में शामिल होने वालों में टीएमसी विधायक देगंगा से अनीसुर रहमान बिस्वास, स्वरूपनगर से बीना मंडल, हारोआ से मोहम्मद अब्दुल मतीन और बसीरहाट क्षेत्र के तीन अन्य विधायक शामिल थे। वहीं, दो दिन पहले ही, काकोली ने टीएमसी के बारासात संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने पत्र में उन्होंने आईपैक पर भी सवाल उठाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता की पार्टी पर संकट के आसार, 18 दिग्गज नाराज, 20 सांसद छोड़ सकते हैं TMC

भाजपा सांसद का दावा, TMC के 20 सांसद छोड़ सकते हैं पार्टी

विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद टीएमसी में उथल-पुथल मच गई है। कई सांसद और विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। भाजपा सांसद सौमित्र खान ने बुधवार को बड़ा दावा किया और कहा कि करीब 50 विधायक और 20 सांसद टीएमसी के ऐसे हैं, जोकि पार्टी से नाखुश हैं और अगर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हरी झंडी देता है तो वे पार्टी बदल देंगे। उन्होंने कहा, ''अगर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व एक बार भी हां करता है तो टीएमसी पार्टी नहीं बचेगी। सभी लोग आना चाहते हैं। करीब 50 विधायक और 20 सांसद नाराज हैं और भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।''