'बेटे के ऑपरेशन के लिए बेंगलुरु नहीं गया, यहां आया हूं क्योंकि...', दिल्ली की रैली में क्या बोले खरगे
खरगे ने कहा, 'राहुल गांधी जो इस देश के लिए, जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है। अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है। हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं।'

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वोट चोरी के खिलाफ रविवार को नई दिल्ली में जोरदार भाषण दिया। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी जो इस देश के लिए, जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है। अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है। हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं, तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक होकर उनके विचारों को मजबूत करें। साथ ही, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ें। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है।' खरगे ने कहा कि बेटे के ऑपरेशन के लिए बेंगलुरु नहीं गया, यहां इसलिए आया हूं क्योंकि मुझे 140 करोड़ लोगों को बचाना है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वोट चोरी करने वाले गद्दार हैं और इन्हें सत्ता से हटाना होगा ताकि वोट के अधिकार और संविधान को बचाया जा सके। खरगे ने रामलीला मैदान में वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में दावा किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस और मनुस्मृति की विचारधारा पर आगे बढ़ रहे हैं, जिससे खत्म हो जाएगा। देश को बचाना है, वोटों को सुरक्षित रखना है, संविधान को बचाना है तो लोगों को कांग्रेस व राहुल गांधी के साथ खड़ा होना होगा।'
पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है। भागवत और मनुस्मृति की विचारधारा देश को बचाएगी नहीं, बल्कि खत्म कर देगी। इनके रास्ते पर नरेंद्र मोदी चल रहे हैं। उनका कहना था कि हिंदुत्व के नाम पर गरीबों को फिर से गुलामी में रखने का प्रयास हो रहा है। खरगे ने दावा किया, ‘ये लोग (भाजपा के लोग) हमारे खिलाफ, गांधी जी, नेहरू जी और आंबेडकर जी के खिलाफ बात करते हैं। दूसरी तरफ वोट चोरी करते हैं। ये गद्दार लोग हैं। इन गद्दारों को सत्ता से हटाना होगा।’ उन्होंने कहा कि एक बार चुनाव हारने के बाद नरेंद्र मोदी का नामोनिशान नहीं रहेगा, लेकिन चुनाव हारने के बाद कांग्रेस जिंदा है और लड़ती रहेगी। केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में शानदार जीत हासिल की और राजग को कुचल दिया।




साइन इन