Major Reshuffle Likely in Karnataka Government 30 MLAs Head to Delhi कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार या CM बदलने के आसार? 30 विधायक एकसाथ दिल्ली रवाना, India News in Hindi - Hindustan
More

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार या CM बदलने के आसार? 30 विधायक एकसाथ दिल्ली रवाना

पहली बार चुने गए विधायकों ने भी पदों के लिए दबाव तेज कर दिया है। कांग्रेस विधायकों ने मांग की है कि फेरबदल के दौरान उनमें से कम से कम पांच को मंत्री बनाया जाए। तीन से अधिक कार्यकाल वाले कई वरिष्ठ विधायक रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Mon, 13 April 2026 09:10 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार या CM बदलने के आसार? 30 विधायक एकसाथ दिल्ली रवाना

कर्नाटक सरकार में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। खबर है कि करीब 30 वरिष्ठ कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना हो गए हैं। ये सभी मंत्री पद की मांग को लेकर रायबरेली सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। हालांक, अभी मुलाकात को लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं है। विधायकों का इस कदम को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर कैबिनेट विस्तार के लिए दबाव डालने से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

इंडिय टुडे के अनुसार, कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने कहा कि समूह ने बड़ी संख्या में मुलाकात की थी और मंत्रालय में मौके की मांग रखने की बात तय हुई थी। उन्होंने कहा, 'ऐसे कई नेता हैं जिन्हें तीन, चार या पांच बार भी मौके मिले हैं। हम अनुरोध करेंगे कि जिन्हें अब तक जगह नहीं मिली है, उन्हें मौका दिया जाए।' उन्होंने कहा कि यात्रा सिर्फ मंत्री पद हासिल करने के लिए की जा रही है।

कैबिनेट फेरबदल की मांग

रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस विधायक अशोक पाटन ने कहा, 'हमारी सिर्फ एक ही मांग है। हम चाहते हैं कि कैबिनेट में जल्द से जल्द बदलाव किया जाए और हमारे जैसे वरिष्ठ सदस्यों को मौका दिया जाए।' उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया ने पहले संकेत दिए थे कि अन्य को 2 साल बाद मौका दिया जाएगा, लेकिन तीन साल गुजर गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DKS नहीं, अब HM को CM बनाने के समर्थन में लगे नारे; मंत्रीजी ने क्यों काटी कन्नी

पहली बार के विधायक भी बना रहे हैं दबाव

पहली बार चुने गए विधायकों ने भी पदों के लिए दबाव तेज कर दिया है। पीटीआई भाषा के अनुसार, कांग्रेस विधायकों ने मांग की है कि फेरबदल के दौरान उनमें से कम से कम पांच को मंत्री बनाया जाए। तीन से अधिक कार्यकाल वाले कई वरिष्ठ विधायक रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर यह मांग रखने वाले हैं कि प्रस्तावित फेरबदल के दौरान करीब 40 वरिष्ठ विधायकों में से कम से कम 20 को मौका दिया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्नाटक में 93 फीसदी छात्र पढ़ रहे हिंदी, तीसरी भाषा के नाम पर बनी पहली पसंद

कब होगा फैसला

मांड्या से पहली बार विधायक बने रविकुमार गौड़ा (रवि गनिगा) ने कहा, 'हर किसी की इच्छा मंत्री बनने की होती है। मैंने मीडिया में देखा है कि वरिष्ठ नेता - जो तीन, चार और पांच बार चुनाव जीत चुके हैं - मंत्री पद पाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि उन्हें मंत्री पद मिले और राज्य की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो। फेरबदल का फैसला आला कमान और मुख्यमंत्री पर निर्भर है।'

मांड्या में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहली बार निर्वाचित विधायकों का रुख स्पष्ट है कि उन्हें भी मौका मिलना चाहिए। हाल में उनमें से 38 ने नेतृत्व को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उनमें से कम से कम पांच को मंत्री पद दिया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्नाटक में हलचल, CM पद की अटकलों के बीच दिल्ली निकले शिवकुमार; साथ में खरगे भी

भाजपा का दावा- शिवकुमार और सिद्धारमैया गुट में जारी कलह

वार्ता के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने दावा किया कि कांग्रेस के 20-30 विधायकों का एक समूह नेतृत्व परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गया है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर एक अन्य गुट मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बनाए रखने के लिए पैरवी कर रहा है, जो सत्तारूढ़ व्यवस्था के भीतर गहरे मतभेद का संकेत है।