Mahua Moitra x post yusuf pathan you are rushing to Delhi because Have some courage कुछ शर्म-हया बची भी है... यूसुफ पठान पर यूं क्यों भड़कीं महुआ मोइत्रा? दिल्ली दौरे पर तंज, India News in Hindi - Hindustan
More

कुछ शर्म-हया बची भी है... यूसुफ पठान पर यूं क्यों भड़कीं महुआ मोइत्रा? दिल्ली दौरे पर तंज

तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी संकट सोमवार को और गहरा गया। पार्टी के कुछ बागी सांसदों ने नई दिल्ली में भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया जब ममता बनर्जी दिल्ली में हैं। 

Mon, 8 June 2026 08:41 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कुछ शर्म-हया बची भी है... यूसुफ पठान पर यूं क्यों भड़कीं महुआ मोइत्रा? दिल्ली दौरे पर तंज

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने विद्रोही पार्टी सांसदों पर सोमवार को तीखा हमला बोला। टीएमसी लीडर ने उन्हें भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के समर्थन की घोषणा करने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने चुनावी जनादेश के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया और इस्तीफा देकर फिर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। मोइत्रा ने टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को भी निशाने पर लिया और दिल्ली जाने की खबरों पर सवाल उठाया। उन्होंने पोस्ट करके कहा, 'और यूसुफ पठान, आप दिल्ली इसलिए भागे जा रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? कुछ हिम्मत दिखाइए। आपने भारत के लिए खेल खेला है। हमारे जिले ने आपको भारी अंतर से वोट देकर जिताया है। कुछ शर्म करिए और कुछ रीढ़ की हड्डी दिखाइए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालची, मतलबी और डरपोक गद्दार...TMC बागियों पर भड़कीं महुआ मोइत्रा; चुनौती भी दीं

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सांसद तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे, भाजपा या एनडीए से नहीं। उन्होंने कहा, '2024 में सांसद टीएमसी टिकट पर जीते थे। जनादेश एनडीए के लिए नहीं था। सभी लालची स्वार्थी गद्दार अब भाजपा में शामिल हो जाएं, जिनकी पैंट पीली हो चुकी है। कृपया अपनी सीटों से इस्तीफा दें और भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजनीति में हिंदू-मुस्लिम एजेंडा हावी, पर बेरोजगारी प्रमुख चिंता: CJP फाउंडर

तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी संकट

तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी संकट सोमवार को और गहरा गया जब पार्टी के कुछ बागी सांसदों ने नई दिल्ली में भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ चर्चा में व्यस्त थीं। यह घटनाक्रम तृणमूल राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय के पार्टी और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद सामने आया, जिससे पार्टी के संसदीय दल में बढ़ते असंतोष की अटकलों को और बल मिला है। संगठन पर ममता बनर्जी की पकड़ को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहमति से सेक्स पर SC का बड़ा फैसला, चागोस द्वीप खरीदना चाहते हैं ट्रंप; टॉप-5

दिल्ली क्यों आए टीएमसी सांसद

बताया जाता है कि यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी स्थित यादव के आवास पर हुई, जो उस स्थान से अधिक दूर नहीं है जहां ममता बनर्जी आगामी मानसून सत्र से पहले साझा रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से विपक्षी नेताओं के साथ बैठक कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार बैठक में तृणमूल के कई लोकसभा सांसद शामिल थे। इनमें प्रसून बनर्जी, शर्मिला सरकार, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, अरूप चक्रवर्ती, कालिपद सोरेन और असित कुमार माल के नाम सामने आए हैं। कुछ रिपोर्टों में मथुरापुर के सांसद बापी हलदार की मौजूदगी का भी दावा किया गया है।