Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar plane crashes live updates Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत, 5 लोग मारे गए, India News in Hindi - Hindustan
More

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत, 5 लोग मारे गए

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया है। खबर है कि इसमें उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। घटनास्थल से सामने आईं तस्वीरों से पता चल रहा है कि हादसा किसी खेत में हुआ है और विमान से धुएं का गुबार उठ रहा है।

Wed, 28 Jan 2026 12:40 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत, 5 लोग मारे गए

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया है। खबर है कि इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। घटनास्थल से सामने आईं तस्वीरों से पता चल रहा है कि हादसा किसी खेत में हुआ है और विमान से धुएं का गुबार उठ रहा है।

अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दुर्घटना का शिकार हुए विमान में डिप्टी सीएम पवार भी मौजूद थे। पीटीआई भाषा ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

खबरें थीं कि डिप्टी सीएम हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

डिप्टी सीएम पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती के लिए रवाना हुए थे। बारामती को चुनावी रूप से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। वह इसी सीट से विधायक भी थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भतीजे युगेंद्र पवार को हराकर जीत दर्ज की थी। विमान हादसा की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग मदद के लिए पुहंचे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजी कार्यक्रम और चुनावी तैयारियों के लिए बारामती जा रहे पवार भी विमान में मौजूद थे। यात्रियों की संख्या कुल 6 बताई जा रही है और अब तक 1 शव निकाला गया है।

पवार परिवार रवाना

हादसे की खबर लगते ही बारामती सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के कई सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार की ओर से डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी दिया जाना बाकी है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।