LPG crisis government said due to Iran war saying situation is worrying but gas is available in the country LPG संकट को लेकर सरकार ने बताई सच्चाई, कतर पर ईरानी हमले से भारत चिंतित; टॉप-5 न्यूज, India News in Hindi - Hindustan
More

LPG संकट को लेकर सरकार ने बताई सच्चाई, कतर पर ईरानी हमले से भारत चिंतित; टॉप-5 न्यूज

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच सरकार की तरफ से कहा गया है कि देश में गैस की मात्रा संतोषजनक रूप से मौजूद है। हालांकि, युद्ध की वजह से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि सरकार लगातार इस मामले पर काम कर रही है।

Thu, 19 March 2026 07:13 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG संकट को लेकर सरकार ने बताई सच्चाई, कतर पर ईरानी हमले से भारत चिंतित; टॉप-5 न्यूज

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा संकट को बढ़ा दिया है। देश में जारी एलपीजी संकट को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि अभी गैस और क्रूड ऑयल के संतोषजनक भंडार मौजूद हैं। हालांकि, बढ़ते युद्ध की वजह से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ ईरान ने इजरायली हमले का बदला लेने के लिए कतर समेत कई खाड़ी देशों के ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया है। भारत की 40 फीसदी से ज्यादा एलपीजी सप्लाई कतर से आती है, ऐसी स्थिति में भारत ने इस पर चिंता जाहिर की है।

देश-दुनिया की पांच प्रमुख खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

ईरान युद्ध की वजह से LPG की स्थिति चिंताजनक, लेकिन… संकट पर बोली सरकार

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लगभग तीन हफ्ते हो चुके हैं। इस संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है। सबसे बड़े ऊर्जा आयातकों में से एक भारत भी इससे अछूता नहीं है। केंद्र सरकार लगभग प्रतिदिन ही लोगों को शांत रहने की अपील कर रही है, लेकिन जनता के बीच में डर बना हुआ है। आज भी पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से एलपीजी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, हालांकि फिलहाल देश में संतोषजनक मात्रा में एलपीजी मौजूद है। किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के यहां कोई कमी सामने नहीं आई है। इसके अलावा देश में क्रूड ऑयल के भी पर्याप्त भंडार मौजूद हैं। साथ ही पेट्रोल पंपों, घरेलू पीएनजी और गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की सप्लाई भी लगातार जारी है। पढ़ें पूरी खबर…

कतर के रास लफान में ईरानी हमले से टेंशन में क्यों भारत? LPG सप्लाई पर कितना असर

ईरान युद्ध ने तीसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही विकराल रूप ले लिया है। एक तरफ इजरायल ने ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस क्षेत्र साउथ पार्स पर हमले किए हैं तो वहीं ईरान ने खाड़ी देशों के कई ऊर्जा ठिकानों को तबाह कर धुआं-धुआं कर दिया है। इसी कड़ी में ईरान ने कतर के प्रमुख गैस केंद्र रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर भी हमले किए हैं। इस हमले ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिला दिया है। यह घटनाक्रम न सिर्फ पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा रहा है, बल्कि भारत जैसे बड़े ऊर्जा आयातक देशों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पढ़ें पूरी खबर…

कौन हैं विक्रम दुरईस्वामी जिन्हें भारत ने चीन में नियुक्त किया अपना राजदूत?

चीन के साथ संबंधों के फिर से धीरे-धीरे पटरी पर लौटने के बीच भारत ने गुरुवार को अनुभवी राजनयिक विक्रम दोराईस्वामी को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नए राजदूत जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों में लंबे समय तक चले तनाव के बाद दुरईस्वामी की राजदूत के रूप में नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

बंगाल चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, निसिथ प्रमाणिक-रूपा गांगुली को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 111 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने माथाभांगा से निसिथ प्रमाणिक को टिकट दिया है, जबकि चोपड़ा से शंकर अधिकारी, बैरकपुर से कौस्तव बागची, कमरहाटी से अरूप चौधरी, हिंगलगंज से रेखा पात्रा, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली, एंटली से प्रियंका टिबरेवाल, मानिकतला से तापस रॉय चुनाव लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

आ गई 'वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स', भारत की रैंक 116वीं; इजरायल और ईरान के क्या हाल?

दुनिया में सबसे ज्यादा खुश कौनसा देश है। इसका जवाब देने के लिए ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स’ की नई रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक फिनलैंड लगातार नौवीं बार दुनिया का सबसे खुशनुमा देश माना गया है। इसके अलावा अन्य नॉर्डिक देश जैसे कि आइसलैंड, डेनमार्क, स्वीडन और नॉर्वे भी इस सूची के टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। पिछले तीन सालों से लगातार गाजा, लेबनान और ईरान में युद्ध लड़ रहा इजरायल भी इस सूची में आठवें नंबर पर रहा है। भारत की रैंकिंग इस बार 116 रही है, जो कि युद्ध प्रभावित और पिछले साल 12 दिन का युद्ध लड़ने वाले देश ईरान से भी पीछे है। पढ़ें पूरी खबर…