Learjet 45XR plane Ajit pawar was travelling know everything about it दो साल पहले भी क्रैश हुआ था Learjet विमान, अब अजित पवार की भी ली जान, India News in Hindi - Hindustan
More

दो साल पहले भी क्रैश हुआ था Learjet विमान, अब अजित पवार की भी ली जान

DGCA के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त ‘लीयरजेट 45’ विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो अन्य कर्मी (एक पीएसओ और एक परिचारक) और चालक दल के दो सदस्य (पायलट-इन-कमांड और प्रथम अधिकारी) समेत पांच लोग सवार थे।

Wed, 28 Jan 2026 02:53 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
दो साल पहले भी क्रैश हुआ था Learjet विमान, अब अजित पवार की भी ली जान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दुनिया को अलविदा कह गए। 66 साल की उम्र में प्लेन क्रैश उनकी मौत की वजह बना। उनके साथ ही इस हादसे में 5 और लोगों की भी मौत हो गई। खास बात है कि जिस विमान से पवार यात्रा कर रहे थे, वह साल 2023 में भी क्रैश हो चुका है। फिलहाल, बुधवार को हुई इस घटना की जांच शुरू हो गई है।

नागर विमानन महानिदेशालय या DGCA के अधिकारी ने बताया है कि इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त ‘लीयरजेट 45’ विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो अन्य कर्मी (एक पीएसओ और एक परिचारक) और चालक दल के दो सदस्य (पायलट-इन-कमांड और प्रथम अधिकारी) समेत पांच लोग सवार थे। यह विमान VT-SSK के तौर पर रजिस्टर्ड था।

खबर है कि वह मुंबई से बारमती कई राजनीतिक रैलियों में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसा लैंडिंग के समय नियंत्रण खोने के चलते हुआ। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Learjet 45XR के बारे में जानिए

Learjet 45XR की मालिक कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। यह एक मध्यम आकार का बिजनेस जेट है, जिसे Bombardier Aerospace ने तैयार किया है। इसकी रेंज 2 हजार से लेकर 2235 तक है और विमान में एक बार में 8 लोग यात्रा कर सकते हैं। खास बात है कि यह विमान अपनी तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है।

इस विमान में हनीवेल टीएफई731 इंजन लगे हुए हैं, जिसकी मदद से यह 51 हजार फुट की ऊंचाई पर यात्रा कर सकता है। इस बिजनेस जेट का निर्माण छोटी या मध्यम दूरी के लिए किया गया था। इसका वजन कुल 9 हजार 752 किलोग्राम है।

2023 में भी हुआ क्रैश

14 सितंबर 2023 को Learjet 45XR क्रैश हो गया था। जो VT-DBL के तौर पर रजिस्टर्ड था। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी बारिश और कमजोर दृष्यता होने के चलते हादसा हुआ था। उस समय विमान में 6 लोग सवार थे और विशाखापट्टनम से मुंबई यात्रा कर रहे थे। क्रैश होने के बाद विमान में आग लग गई थी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि, सभी को चोटें आईं थीं।