Knew Manmohan Singh would be better PM than me Sonia Gandhi confession पता था मुझसे बेहतर पीएम होंगे, जब मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी ने कही थी बड़ी बात, India News in Hindi - Hindustan
More

पता था मुझसे बेहतर पीएम होंगे, जब मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी ने कही थी बड़ी बात

  • मनमोहन सिंह को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने साल 2018 में मुंबई के एक कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसमें सोनिया ने कहा था कि साल 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें पता था कि मनमोहन सिंह अच्छे प्रधानमंत्री होंगे।

Fri, 27 Dec 2024 01:51 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पता था मुझसे बेहतर पीएम होंगे, जब मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी ने कही थी बड़ी बात

मनमोहन सिंह को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने साल 2018 में मुंबई के एक कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसमें सोनिया ने कहा था कि साल 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें पता था कि मनमोहन सिंह अच्छे प्रधानमंत्री होंगे। सोनिया गांधी ने कहा था कि मुझे अपनी सीमाएं पता थीं। मुझे पता था कि मनमोहन सिंह मुझसे बेहतर साबित होंगे। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 26 दिसंबर की देर रात 92 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। मनमोहन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, गुरचरण सिंह और तीन बेटियां हैं। वह साल 2004 से 2014 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब घंटों तक चली थी मनमोहन सिंह की गंभीर सर्जरी,उठते ही सबसे पहले पूछा था ये सवाल

मनमोहन सिंह की राजनैतिक यात्रा 1991 में शुरू हुई। तब वह तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की कैबिनेट में बतौर वित्त मंत्री शामिल किए गए थे। इस दौरान उन्होंने कई वित्तीय सुधार किए और भारत में उदारीकरण के दौर की शुरुआत की। इसके अलावा मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए मनरेगा जैसी योजना लांच की। उनके ही कार्यकाल में राइट टू इंफॉर्मेशन एक्ट लाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया और कहा कि उन्हें एक दयालु इंसान, विद्वान अर्थशास्त्री और सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव के दौरान मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को भी घेरा, इस स्कीम को बताया था खतरा

प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश में सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि उनका जीवन भविष्य की पीढ़ियों को सिखाता है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों से ऊपर उठकर ऊंचाइयों को प्राप्त किया जाता है। मोदी ने कहाकि डॉ. सिंह का निधन राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। विभाजन के दौरान भारत आने के बाद बहुत कुछ खोने के बावजूद उन्होंने इन उपलब्धियों को हासिल किया।