Kerala Election Result: केरल में 'लाल किला' ढहा! 10 साल के वनवास के बाद कांग्रेस की सत्ता में शानदार वापसी!
Kerala Election Result 2026 Live in Hindi: केरल विधानसभा की 140 सीटों के सबसे तेज रुझान और सटीक नतीजे। जानें LDF हैट्रिक लगाएगी या UDF की होगी सत्ता में वापसी? हॉट सीटों का हाल और पल-पल की लाइव अपडेट।

Kerala Election Result 2026 Live: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे पूरी तरह से स्पष्ट हो गए हैं। राज्य की कुल 140 विधानसभा सीटों के लिए आए चुनाव परिणामों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने शानदार वापसी करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इस 'बंपर जीत' के साथ ही वामपंथी गठबंधन (LDF) को सत्ता से बेदखल होना पड़ा है।
सभी 140 सीटों के अंतिम आंकड़े
इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC): 63 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) - CPI(M) 26 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी लेकिन सत्ता से बेदखल हो गई।
- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML): 22 सीटें जीतीं।
- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI): 8 सीटें जीतीं।
- केरल कांग्रेस (KEC): 7 सीटें जीतीं।
- रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP): 3 सीटें जीतीं।
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 3 सीटें जीतीं।
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 1 सीट जीती।
- रिवोल्यूशनरी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया (RMPOI): 1 सीट जीती।
- केरल कांग्रेस (जैकब) - KEC(J): 1 सीट जीती।
- कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी केरल स्टेट कमिटी (CMPKSC): 1 सीट जीती।
- निर्दलीय : 4 सीटें जीते।
UDF की आंधी में उड़ी सत्ताधारी LDF
कांग्रेस ने राज्य में अकेले दम पर 63 सीटें जीतकर सबसे मजबूत पार्टी का रुतबा हासिल किया है। गठबंधन की अहम सहयोगी 'इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग' (IUML) ने भी 22 सीटें अपने नाम की हैं। आरएसपी (RSP) की 3 सीटों और अन्य सहयोगी दलों (KEC-J, CMPKSC, RMPOI) की जीत को मिला लिया जाए, तो यूडीएफ गठबंधन ने बहुमत के जादुई आंकड़े (71 सीट) को बहुत बड़े मार्जिन से पार कर लिया है।
वामपंथियों (LDF) का निराशाजनक प्रदर्शन
सत्ताधारी CPI(M) को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पार्टी महज़ 26 सीटों पर सिमट गई है। उनकी प्रमुख सहयोगी पार्टी CPI को केवल 8 और केरल कांग्रेस (KEC) को 7 सीटों से संतोष करना पड़ा है। इसके साथ ही वामपंथी सरकार का केरल में सफर इस बार थम गया है।
BJP ने दर्ज की अपनी उपस्थिति
केरल के इस कड़े मुकाबले वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पार्टी ने कुल 3 सीटों पर जीत हासिल की है।
BJP ने रचा इतिहास: पहली बार NDA के तीन विधायक
केरलम की राजनीति के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तीन विधायक केरलम विधानसभा में प्रतिनिधित्व करेंगे।
राजीव चंद्रशेखर (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष): नेमम सीट जीत ली है।
वी. मुरलीधरन: कजाकुट्टम सीट पर वी. शिवनकुट्टी को मामूली अंतर से हराया।
बी.बी. गोपकुमार: चथनूर सीट पर जीत हासिल की।
प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इस जीत का श्रेय CPI(M) के खिलाफ भारी सत्ता विरोधी लहर को दिया। 10 साल पुरानी LDF सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर की उम्मीद तो थी, लेकिन UDF की जीत का पैमाना चौंकाने वाला है। यह चुनाव UDF के लिए एक महत्वपूर्ण पीढ़ीगत बदलाव का भी संकेत है। कांग्रेस पार्टी अब के. करुणाकरण और ओमन चांडी जैसे अपने पुराने दिग्गजों के बिना आगे बढ़ रही है। अब गठबंधन का नेतृत्व वी.डी. सतीशन जैसे नेताओं के कंधों पर है, जो पिछले कुछ समय से LDF सरकार के खिलाफ विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज बने हुए थे।
Kerala Election Result LIVE Updates
05:00 PM Kerala Election Result LIVE: केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन को केरल विधानसभा चुनाव में जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा और वह कांजिराप्पल्ली सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री कुरियन को भाजपा ने इस निर्वाचन क्षेत्र में ईसाई आबादी की अच्छी-खासी संख्या को देखते हुए चुनावी रण में उतारा था। जब मतगणना के 16 में से 15वें दौर की गणना पूरी हुई तो कुरियन तीसरे स्थान पर थे और कांग्रेस उम्मीदवार रोनी के. बेबी से 29,585 वोटों से पीछे चल रहे थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, बेबी को 56,646 वोट मिले जबकि केरल कांग्रेस के मौजूदा विधायक एन जयराज को 50,874 वोट प्राप्त हुए। कुरियन को 26,984 वोट मिले। हालांकि, भाजपा ने नेमोम और चथन्नूर विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।
04:10 PM Kerala Election Result LIVE: केरल में BJP ने इस बार कांग्रेस सरकार, 33 पर जीती, 30 पर आगे।
03:30 PM Kerala Election Result LIVE: केरल में कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत हासिल कर ली है जबकि 40 सीटों पर उसकी बढ़त बरकरार है।
02:40 PM Kerala Election Result LIVE: केरल में BJP ने अपना खाता खोल लिया है; उसके उम्मीदवार BB गोपाकुमार ने वामपंथ का गढ़ माने जाने वाले चथन्नूर में 4002 वोटों से जीत हासिल की है। 2021 में, CPI ने यह सीट 17,000 से ज़्यादा वोटों से जीती थी।
02:02 PM Kerala Election Result LIVE: केरल में मतगणना के रुझानों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कई बागी और असंतुष्ट उम्मीदवार उल्लेखनीय बढ़त हासिल करते दिखे। निर्वाचन आयोग के अनुसार माकपा के पूर्व वरिष्ठ नेता जी सुधाकरन अंबलपुझा से मौजूदा विधायक एच सलाम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और मतगणना के शुरुआत रूझान में वह अभी आगे चल रहे हैं। सुधाकरन ने जिला नेतृत्व द्वारा दरकिनार किए जाने का आरोप लगाते हुए अपनी पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं किया था। शुरुआती मतगणना के रुझानों के अनुसार, सुधाकरन 6,000 से अधिक वोट से आगे हैं। टी. के. गोविंदन ने माकपा प्रदेश सचिव एम. वी. गोविंदन की पत्नी पी. के. श्यामला को थालीपरम्बा से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। गोविंदन वाम के गढ़ में 7,000 से अधिक वोट से आगे थे। इसी तरह, माकपा से निष्कासित किए गए कुन्हीकृष्णन, मौजूदा विधायक टी आई मधुसूदनन से आगे हैं। माकपा द्वारा दरकिनार किये जाने का आरोप लगाने वाले पी. के. सासी ने ओट्टापलम से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा।
02:00 PM Kerala Election Result LIVE: EC के आंकड़ों के मुताबिक, हरिपाद विधानसभा सीट पर 15 राउंड की वोटिंग की गिनती के बाद, कांग्रेस के सीनियर नेता रमेश चेन्निथला ने CPI के अपने सबसे करीबी मुकाबले को 23,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया। चुनाव आयोग (EC) की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के अनुसार, EVM वोटों के सभी 15 राउंड की गिनती के बाद पता चला कि चेन्निथला को 68,184 वोट मिले, जो उस विधानसभा क्षेत्र में पड़े कुल वोटों का 47.08 प्रतिशत था।
12:30 PM Kerala Election Result LIVE: कांग्रेस सांसद शफी परम्बिल ने कहा- केरल की जनता के लिए यह एक बड़ी जीत है। कांग्रेस सांसद शफी परम्बिल ने कहा कि यह केरल की जनता के लिए एक बड़ी जीत होगी।
12:00 PM Kerala Election Result LIVE: नेमोम से राजीव चंद्रशेखर और पलक्कड़ से शोभा सुरेंद्रन, ये दोनों BJP उम्मीदवार अभी बढ़त बनाए हुए हैं। नेमोम वह सीट थी जिसे BJP ने 2016 में जीता था, लेकिन 2021 में वह इसे बरकरार नहीं रख पाई।
11:50 AM Kerala Election Result LIVE: केरल विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। इडुक्की जिले की सभी पांच सीटों पर UDF आगे चल रही है। रुझानों के अनुसार, जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन 1,197 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि UDF उम्मीदवार रॉय के. पॉलोस ने गिनती के शुरुआती दौर में 4,212 वोट हासिल किए हैं। उडुंबनचोला में, UDF उम्मीदवार सेनापति वेणु 3,228 वोटों से आगे हैं। थोडुपुझा में, अप्पू जॉन जोसेफ 2,970 वोटों से आगे हैं। देवीकुलम सीट पर UDF उम्मीदवार एफ. राजा 978 वोटों से आगे हैं, और पीरुमेडु सीट पर UDF उम्मीदवार सिरियाक थॉमस 3,184 वोटों से आगे हैं।
11:40 AM Kerala Election Result LIVE: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जश्न मनाया। कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF 84 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पार्टी के अन्य नेताओं ने जश्न मनाया, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF आगे निकल गया।
11:00 AM Kerala Election Result LIVE: परवूर में कांग्रेस के वीडी सतीसन आगे, अंतर 1,600 वोटों के पार। केरल में मतपत्रों की गिनती आगे बढ़ने के साथ कांग्रेस नेता वीडी सतीसन परवूर विधानसभा क्षेत्र से 1,606 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
10:40 AM Kerala Election Result LIVE: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों के अनुसार, केरल में कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि CPI(M) 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। CPI नौ सीटों पर आगे है, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) 22 सीटों पर और BJP एक सीट पर आगे है; इस बीच, पूरे राज्य में वोटों की गिनती जारी है।
10:15 AM Kerala Election Result LIVE: धर्मदम में तीसरे राउंड के बाद भी पिनाराई विजयन 2000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 2021 में, CM शुरुआत से लेकर आखिर तक एक बार भी पीछे नहीं हुए थे।
10:07 AM Kerala Election Result LIVE: अगर कांग्रेस (52) और IUML (16) के संयुक्त रुझानों को देखें, तो साफ है कि केरल में UDF गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। वहीं, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को इस बार सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है।
10:05 AM Kerala Election Result LIVE: कन्नूर जिले में पार्टी के गढ़ माने जाने वाले धर्मदम में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 2500 से ज़्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। दूसरे दौर की मतगणना जारी है।
9:56 AM Kerala Election Result LIVE: केरल के चुनावी दंगल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह बीजेपी के लिए राज्य में एक अहम उपलब्धि होगी।
9:55 AM Kerala Election Result LIVE: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) भी रुझानों में अपनी पकड़ मजबूत दिखा रही है। पार्टी अभी 16 महत्वपूर्ण सीटों पर आगे चल रही है, जो गठबंधन (UDF) के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
9:40 AM Kerala Election Result LIVE: वामपंथी खेमे के लिए शुरुआती रुझान चिंताजनक हैं। सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) - CPI(M) फिलहाल कांग्रेस से काफी पीछे है और केवल 28 सीटों पर ही आगे चल रही है।
9:30 AM Kerala Election Result LIVE: केरल चुनाव के ताजा रुझानों में इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 सीटों पर मजबूत बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा कांग्रेस के लिए एक बड़ी जीत का संकेत दे रहा है।
9:06 AM Kerala Election Result LIVE: शुरुआती रुझानों के अनुसार, UDF 73 सीटों पर, LDF 62 सीटों पर और NDA 5 सीटों पर आगे है। बहुमत का आंकड़ा 71 है।
8:50 AM Kerala Election Result LIVE: केरल में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर। शुरुआती रुझानों में यूपीएफ 25 सीटों पर आगे चल रही है।
8:45 AM Kerala Election Result LIVE: मतगणना को सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 43 विभिन्न स्थानों पर कुल 140 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। हर सीट के वोटों की गिनती के लिए विशेष टेबल लगाए गए हैं।
8:38 AM Kerala Election Result LIVE: चुनाव आयोग के तय नियमों के अनुसार, काउंटिंग के पहले चरण में डाक मतपत्रों (Postal Ballots) की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। इसके बाद ईवीएम (EVM) मशीनों के वोट गिने जाएंगे।
8:35 AM Kerala Election Result LIVE: रुझानों में सत्ताधारी एलडीएफ 4 सीटों पर आगे।
8:30 AM Kerala Election Result LIVE: केरल से पहला रुझान, कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF 9 सीटों पर आगे चल रहा है। भाजपा 5 पर आगे।
8:25 AM Kerala Election Result LIVE: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन या दल को 71 सीटों (बहुमत का आंकड़ा) की जरूरत होगी।
8:11 AM Kerala Election Result LIVE: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कन्नूर जिले की अपनी पारंपरिक धर्मदाम (Dharmadam) विधानसभा सीट से मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन एर्नाकुलम जिले की उत्तरी परवूर (North Paravur) सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
8:10 AM Kerala Election Result LIVE: बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भी इस बार कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला बना रहा है। बीजेपी को उम्मीद है कि वह इस चुनाव में कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर करेगी।
8:00 AM Kerala Election Result LIVE: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू। कुछ ही देर में आएंगे पहले रुझान।
7:25 AM Kerala Election Result LIVE: राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के बीच है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन LDF की कमान संभाल रहे हैं, जबकि UDF का नेतृत्व विपक्ष के नेता वीडी सतीसन कर रहे हैं।
7:10 AM Kerala Election Result LIVE: केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 71 सीटों के जादुई आंकड़े (बहुमत) की आवश्यकता होगी।
7:00 AM Kerala Election Result LIVE: केरल विधानसभा की सभी 140 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह ठीक 8 बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्रों) की गिनती की जाएगी, जिसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) के मतों को गिना जाएगा।
क्या कहता है केरल का इतिहास?
केरल की राजनीति का दशकों पुराना एक अघोषित नियम रहा है- हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन। लेकिन 2021 के विधानसभा चुनावों में पिनाराई विजयन ने 40 साल पुराने इस मिथक को तोड़ दिया था।
2021 के नतीजे: LDF ने 140 में से 99 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था, जबकि UDF को 41 सीटों से संतोष करना पड़ा था। BJP (NDA) का खाता भी नहीं खुल सका था।
बहुमत का आंकड़ा: केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 71 का है।
2026 की चुनौती: LDF के सामने 10 साल की सत्ता विरोधी लहर से पार पाने की चुनौती है, तो UDF के लिए यह चुनाव 'करो या मरो' जैसा है, क्योंकि लगातार तीसरी हार कांग्रेस के मनोबल को गहरी ठेस पहुंचा सकती है।




साइन इन