Kerala and Puducherry assembly elections Election Commission of india has announced date Kerala and Puducherry election date: केरल और पुडुचेरी में बजा चुनावी बिगुल, ECI ने किया तारीख का ऐलान, 4 मई को रिजल्ट, India News in Hindi - Hindustan
More

Kerala and Puducherry election date: केरल और पुडुचेरी में बजा चुनावी बिगुल, ECI ने किया तारीख का ऐलान, 4 मई को रिजल्ट

केरल और पुडुचेरी की सभी विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होगा, दोनों राज्यों में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक दोनों प्रदेशों में चार मई को वोटों की गिनती की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Sun, 15 March 2026 04:28 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
Kerala and Puducherry election date: केरल और पुडुचेरी में बजा चुनावी बिगुल, ECI ने किया तारीख का ऐलान, 4 मई को रिजल्ट

निर्वाचन आयोग ने केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। 9 अप्रैल को केरल की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इसी तरह पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को ही सभी 30 सीटों पर चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने चुनाव के साथ ही नतीजों की तारीख की भी घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन दोनों राज्यों में 4 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

केरल विधानसभा में वर्तमान में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेतृत्व में एलडीएफ गठबंधन की सरकार है। राज्य में यह विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से दो गठबंधनों के बीच की लड़ाई है। इसमें मुख्यमंत्री पी. विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ गठबंधन है, तो वहीं कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन के नेतृत्व में यूडीएफ है। इस गठबंधन में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल शामिल है। केरल में भाजपा अपनी जमीन तलाश करने की कोशिश कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी एनडीए का खाता शून्य रहा था। इस वजह से यह चुनाव मुख्य रूप से यूडीएफ और एलडीएफ के बीच में माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब पड़ेंगे वोट

बता दें, केरल विधानसभा में कुल मिलाकर 140 सीटें हैं। पिछले चुनाव में पी. विजयन के गठबंधन एलडीएफ को 99 सीटें मिली थीं, तो वहीं कांग्रेस नीत गठबंधन यूडीएफ को 41 सीटें मिली थी, जबकि एनडीए खाता भी नहीं खोल पाई थी। केरल की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है।

पुडुचेरी में चुनाव की तारीख का ऐलान

चुनाव आयोग ने केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के आगामी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 9 अप्रैल को सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। राजधानी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर की तरह इस केंद्र शासित प्रदेश के पास भी अपनी विधानसभा है। पुडुचेरी में कुल 30 सीटें हैं। वर्तमान में वहां पर ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस और भाजपा के गठबंधन की सरकार है।

पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री एन, रंगास्वामी के नेतृत्व में एआईएनआरसी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 6, डीएमके 6 और कांग्रेस 2 सीटों पर विजयी रही थी। इसके बाद भाजपा और एआईएनआरसी ने मिलकर सरकार बनाई थी। पुडुचेरी की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है।