jyoti malhotra visit to pakistan and jammu kashmir how agency on alert and arrest पहलगाम अटैक से पहले पाक का दौरा और कश्मीर में कई विजिट; कैसे ज्योति मल्होत्रा पर गहराया शक, India News in Hindi - Hindustan
More

पहलगाम अटैक से पहले पाक का दौरा और कश्मीर में कई विजिट; कैसे ज्योति मल्होत्रा पर गहराया शक

दानिश के चक्कर में फंसी ज्योति मल्होत्रा कब ट्रैवल व्लॉगर से पाकिस्तान के लिए जासूस में तब्दील हो गई, उसे भी पता नहीं चला। वह ऐसी फेर में आई कि कश्मीर से लेकर दिल्ली तक संवेदनशील जानकारियां पाक को दीं। खुफिया सूत्रों का कहना है कि ज्योति मल्होत्रा की कई ऐसी विजिट थीं, जिनसे कान खड़े हुए।

Mon, 19 May 2025 05:22 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पहलगाम अटैक से पहले पाक का दौरा और कश्मीर में कई विजिट; कैसे ज्योति मल्होत्रा पर गहराया शक

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा आईएसआई के जाल में बुरी तरह फंसी थीं। एजेंसियों का कहनी है कि इसमें हनीट्रैप से लेकर मनीट्रैप तक का मामला है। एक तरफ दानिश नाम के पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी (वास्तव में ISI एजेंट) ने उन्हें हनीट्रैप में फंसाया तो वहीं कहा जा रहा है कि पैसे भी लगातार ज्योति को दिए जाते रहे। दानिश के चक्कर में फंसी ज्योति मल्होत्रा कब ट्रैवल व्लॉगर से पाकिस्तान के लिए जासूस में तब्दील हो गई, उसे भी पता नहीं चला। यही नहीं फिर वह ऐसी फेर में आई कि कश्मीर से लेकर दिल्ली तक की संवेदनशील जानकारियां पाक को देने की कोशिश की। खुफिया सूत्रों का कहना है कि ज्योति मल्होत्रा की कई ऐसी विजिट थीं, जिनके चलते एजेंसियों के कान खड़े हुए।

पहला एक वह वीडियो है, जिसमें दिखता है कि कैसे ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के दूतावास जाकर दानिश और अन्य लोगों से मिलती है। इसके अलावा वह पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान गई थी। फिर उसने जम्मू-कश्मीर कई जगहों का लगातार दौरा किया। एक तरफ उसका पाकिस्तान जाना और फिर कश्मीर की विजिट ने एजेंसियों को सतर्क किया और उसे राडार पर लिया गया। उसके यूट्यूब वीडियोज पर ही देखा जा सकता है कि ज्योति पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, पेंगोंग लेक पर गई थी। पेंगोंग झील तो चीन से लगती सीमा एलएसी के एकदम पास है। इन संवेदनशील यात्रों के चलते ही ज्योति पर शक गहराया और फिर एजेंसियों ने उसकी जानकारी जुटानी शुरू की।

फिलहाल ज्योति मल्होत्रा के इंस्टा अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा वह 5 दिन की पुलिस हिरासत में है। उसके खिलाफ गोपनीयता कानून के तहत भी केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि वह पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर में रणनीतिक और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण जगहों पर गई थी। उसने कश्मीर में कई जगहों का दौरा पहले 2024 में किया था और 5 जनवरी, 2025 को भी वह इन जगहों पर गई। हिसार पुलिस ने ज्योति के घर की भी तलाशी ली है और कई दस्तावेजों को सीज किया गया है। सूत्रों का कहना है कि ज्योति मल्होत्रा से एनआईए भी जल्दी ही पूछताछ कर सकती है। उसके आतंकी लिंक की भी संभावना की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस उसे लेकर घर आई... ज्योति मल्होत्रा के पाक कनेक्शन पर पिता ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें:पहलगाम भी गई थी ज्योति मल्होत्रा, ISI एजेंट को बना लिया था बॉयफ्रेंड: पूर्व DGP
ये भी पढ़ें:कौन है प्रियंका सेनापति? पाक जासूसी मामले में ज्योति मल्होत्रा संग जुड़ा नाम

हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन का कहना है कि ज्योति ने पहलगाम का दौरा आतंकी हमले से कुछ समय पहले ही किया था। माना जा रहा है कि उसे पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई एक एसेट के तौर पर तैयार करना चाहती थी। वह जब पाकिस्तान गई थी तो वहां भी दानिश से उसकी मुलाकात हुई थी। एफआईआर में दावा किया गया है कि कई संवेदनशील जानकारियां ज्योति ने पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को दी थी।