जिस-जिसने इसका विरोध किया, देश की महिलाओं ने उनका हाल बुरे से बुरा किया; PM मोदी ने किसे चोटाया
Nari Shakti Vandan Adhiniyam: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो भी राजनीतिक जीवन में सफलता पूर्वक आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें ये मानकर चलना होगा कि पिछले 25-30 वर्षों में लाखों महिलाएं सशक्त हो चुकी हैं,चुनाव जीतकर जागरूक हो चुकी हैं।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिला आरक्षण समेत तीन अहम विधेयकों पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में कहा कि हम सब भाग्यवान हैं कि ऐसे महत्वपूर्ण और देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण प्रक्रिया में हिस्सेदार बनाने का अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 25-30 साल पहले ही यह कानून लागू हो जाना चाहिए था और उसमें समय समय पर सुधार होता रहता तो बेहतर रहता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज यह अवसर विकास यात्रा में नए आयाम जोड़ने का एक सुअवसर है, जो हमें मिला है। उन्होंने कहा कि हम खुशकिश्मत हैं कि हम इस अवसर के साक्षी बन रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि हम एक सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अंत में निकलेगा, वह देश की राजनीतिक स्वरूप को तो तय करेगा ही, देश की दशा और दिशा भी तय करेगा। पीएम ने कहा कि ये देश के लिए महत्वपूर्ण पल है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मतलब सिर्फ रेल, सड़क और कुछ परियोजाएं नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के नारे का चरितार्थ करते हुए आधी आबादी कोनीति निर्धारण का हिस्सा बनने दें।
2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, क्यों?
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों का जिस-जिसने विरोध किया है, उन्हें कभी महिलाओं ने माफ नहीं किया। उनका हाल बुरे से बुरे किया गया। लेकिन 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि किसी ने भी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया था। यदि हम सभी लोग साथ जाते हैं तो किसी एक को फायदा नहीं मिलेगा। यह किसी एक के पक्ष में नहीं जाएगा बल्कि यह देश के लोकतंत्र के पक्ष में जाएगा। इसका क्रेडिट ना सिर्फ मोदी को मिलेगा बल्कि सभी को रहेगा। उन्होंने कहा कि इसका फायदा सभी को मिलेगा और तभी जब वे इसका साथ दें। किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
25-30 वर्षों में लाखों महिलाएं सशक्त हो चुकी हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि जो भी राजनीतिक जीवन में सफलता पूर्वक आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें ये मानकर चलना होगा कि पिछले 25-30 वर्षों में लाखों महिलाएं सशक्त हो चुकी हैं,चुनाव जीतकर जागरूक हो चुकी हैं। उन्हें अब यहां पहुंचने की जरूरत है और जो कोई भी इसकी राह में रोड़ा बनेगा, उसे महिलाएं छोड़ने वाली नहीं हैं।




साइन इन