Jammu Kashmir Three inmates attacking two policemen who escaped from Observation Home कश्मीर में ऑब्जर्वेशन होम से 3 कैदी पुलिस पर हमला करके फरार, इनमें दो पाकिस्तानी भी, India News in Hindi - Hindustan
More

कश्मीर में ऑब्जर्वेशन होम से 3 कैदी पुलिस पर हमला करके फरार, इनमें दो पाकिस्तानी भी

फरार होने से पहले इन कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद वे दोनों किसी तरह भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 

Mon, 16 Feb 2026 10:21 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कश्मीर में ऑब्जर्वेशन होम से 3 कैदी पुलिस पर हमला करके फरार, इनमें दो पाकिस्तानी भी

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा स्थित ऑब्जर्वेशन होम से आज शाम तीन कैदी फरार हो गए। इनमें दबलेहर आरएस पुरा निवासी करजीत सिंह उर्फ गुग्गा और 2 पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना-उल्लाह और अहसान अनवर शामिल हैं। फरार होने से पहले इन कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद वे दोनों किसी तरह भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर इन फरार कैदियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 महीने बीते, आज भी नौकरी का इंतजार; पहलगाम हमले के पीड़ित की बेटी का छलका दर्द

जम्मू के आरएस पुरा में सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सनोवर सिंह ने बताया कि 2 व्यक्ति (विनय कुमार और प्रवीन कुमार) यहां लाए गए थे। हमने उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। मुझे सूचना मिली है कि ये दोनों पुलिस अधिकारी हैं और जुवेनाइल होम में हुई किसी घटना के दौरान उन्हें चोटें आई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिल गेट्स पर घटिया वैक्सीन बांटने के आरोप, कांग्रेस पर हमलावर हुए मणिशंकर; टॉप-5

पुलिस के ऊपर फायरिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, कैदियों ने पिस्तौल से फायरिंग की, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे एक कैदी ने पीछे से पुलिसकर्मी पर बंदूक तानी और गोलियां चलाईं। पिस्तौल की प्राप्ति का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह घटना बेहद गंभीर मानी जा रही है। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हमले के बाद पूरा इलाका अलर्ट पर आ गया और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पंजाब में टिकट पहले ही बिक गए', राहुल गांधी पर बरसीं नवजोत कौर; PM की तारीफ

सीमा पार करके आए थे भारत

बता दें कि दो पाकिस्तानी किशोर गलती से सीमा पार करके भारत में आ गए थे और किसी आतंकी गतिविधि से जुड़े नहीं थे, जबकि करंजीत सिंह एक स्थानीय गैंगस्टर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। फरार होने से पहले इन तीनों नाबालिगों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में स्पेशल पुलिस ऑफिसर विनय कुमार और हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार घायल हो गए।