Jammu Kashmir 5 soldiers lost their lives after army vehicle met with accident in Poonch sector जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा; 300 फुट गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 5 जवानों की मौत, India News in Hindi - Hindustan
More

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा; 300 फुट गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 5 जवानों की मौत

  • सेना की एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 जवानों की मौत हो गई। व्हाइट नाइट कोर की ओर से बताया गया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है।

Tue, 24 Dec 2024 08:59 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा; 300 फुट गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 5 जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। सेना की एक ट्रक 300 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे 5 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हैं। व्हाइट नाइट कोर की ओर से बताया गया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। इसमें आगे कहा गया, ‘व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में 5 बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

रिपोर्ट के मुताबिक, पुंछ जिले में मंगलवार शाम एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। यह दुर्घटना घरोआ इलाके में उस समय हुई, जब सेना का ट्रक जिले के बनोई जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि वाहन करीब 300-350 फुट गहरी खाई में गिरा। बचाव अभियान के लिए सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि घायल जवानों की संख्या 5 है जिनका इलाज जारी है। मृतक जवानों के बारे में और अधिक जानकारी का इंतजार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:J-K में छात्रों ने काटा बवाल, CM अब्दुल्ला के घर के बाहर अड़े; क्या कर रहे मांग

सैनिकों की शहादत पर जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 5 जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। खरगे ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक वाहन दुर्घटना में सेना के पांच बहादुर जवानों की शहादत की भयानक खबर से बहुत दुखी हूं। हमारे बहादुर सैनिकों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। हम राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान और निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं। हमारी संवेदनाएं घायलों के साथ हैं और उनके शीघ्र व पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर कहा,'जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना का वाहन खाई में गिरने से कई जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। हम सब शहीद हुए जवानों और उनके परिवारों के सदैव ऋणी रहेंगे। भावभीनी श्रद्धांजलि।'

कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बर्फ से ढके गुरेज रोड पर वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया था। इससे सेना के 2 जवान घायल हो गए। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना बर्फ से ढके जादिकुशी-गुरेज रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि सेना और नागरिक अधिकारियों ने बर्फ और ठंड के बीच बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया ताकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।