Jalukbari election result 2026 live himanta biswa sarma vs Bidisha Neog vidhan sabha chunav parinam Jalukbari Result 2026: जालुकबारी सीट से हिमंत विश्व शर्मा की प्रचंड जीत, लगाई डबल हैट्रिक!, India News in Hindi - Hindustan
More

Jalukbari Result 2026: जालुकबारी सीट से हिमंत विश्व शर्मा की प्रचंड जीत, लगाई डबल हैट्रिक!

Jalukbari Election Result 2026 Live Updates: असम की सबसे VIP सीट जालुकबारी से CM हिमंत विश्व शर्मा के चुनाव नतीजे और लाइव रुझान सबसे पहले यहां देखें। जानिए जालुकबारी सीट का पूरा समीकरण।

Mon, 4 May 2026 05:34 PMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, जालुकबारी
share
Jalukbari Result 2026: जालुकबारी सीट से हिमंत विश्व शर्मा की प्रचंड जीत, लगाई डबल हैट्रिक!

Jalukbari Result 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपनी पारंपरिक जालुकबारी सीट से एक बार फिर रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस की बिदिशा नेगी को भारी मतों से हराते हुए अपनी छठी बार की जीत दर्ज की। यह उनकी डबल हैट्रिक है। जालुकबारी विधानसभा सीट पर ईवीएम (EVM) की सभी 18 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के BJP के कद्दावर नेता ने बहुत बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। हिमंत विश्व शर्मा को सभी 18 राउंड की गिनती के बाद कुल 1,24,996 वोट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पूरे 87,701 वोटों के एक बहुत बड़े और एकतरफा अंतर से करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नियोग को केवल 37,295 वोट ही मिल सके। निर्दलीय उम्मीदवार दीपिका दास को महज 2,512 वोट मिले, जबकि 3,388 मतदाताओं ने 'नोटा (NOTA)' का विकल्प चुना।

Jalukbari Election Result 2026 LIVE Updates

05:00 PM Jalukbari Election Result 2026 LIVE: जालुकबारी विधानसभा सीट पर हिमंत विश्व शर्मा ने लगातार छठी बार जीत हासिल कर ली है।

03:00 PM Jalukbari Election Result 2026 LIVE: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जालुकबारी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की विदिशा एन. पर 63029 मतों के अंतर से बढ़त बना ली है जहां से वह लगातार छठी बार जीत हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

02:00 PM Jalukbari Election Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा 1996 में इस सीट से अपना पहला चुनाव जीतने में नाकाम रहे थे, लेकिन 2001 से उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा, और हर चुनाव में उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया; 2021 में उन्होंने 1,01,000 वोटों की रिकॉर्ड जीत हासिल की।

01:30 PM Jalukbari Election Result 2026 LIVE: EC के डेटा के मुताबिक, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जालुकबारी सीट पर लगातार छठी बार जीत हासिल करने की कोशिश में अपनी सबसे करीबी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी बिदिशा नियोग पर 41798 वोटों की भारी बढ़त बना ली है। वोटों की गिनती के 9वें राउंड के आखिर में शर्मा को 61203 वोट मिले, जबकि नियोग को 19405 वोट मिले।

11:30 AM Jalukbari Election Result 2026 LIVE: तीन राउंड की गणना के बाद जालुकबारी सीट से सीएम हिमंत विश्व शर्मा आगे चल रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की बिदिशा नियोग पर 11939 वोटों की भारी बढ़त बना ली है।

8:45 AM Jalukbari Election Result 2026 LIVE: जालुकबारी सीट से शुरुआती रुझानों में सीएम हिमंत शर्मा आगे हैं।

8:12 AM Kerala Election Result LIVE: पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के ठीक आधे घंटे बाद, यानी सुबह 8:30 बजे से ईवीएम (EVM) मशीनों के वोट गिने जाएंगे। ईवीएम के रुझान सुबह 9 बजे तक आना शुरू होने की उम्मीद है।

8:00 AM Jalukbari Election Result 2026 LIVE: 4. वोटों की गिनती शुरू! जालुकबारी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू।

7:30 AM Jalukbari Election Result 2026 LIVE: मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और असम पुलिस की थ्री-टियर (त्रिस्तरीय) सुरक्षा घेरे में स्ट्रॉन्ग रूम मौजूद हैं।

7:10 AM Jalukbari Election Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का है गढ़। जालुकबारी सीट असम के मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता हिमंत विश्व शर्मा की पारंपरिक सीट है। वह साल 2001 से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इस बार भी यहां से मैदान में हैं।

7:00 AM Jalukbari Election Result 2026 LIVE: असम विधानसभा चुनाव 2026 के बहुप्रतीक्षित नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। जालुकबाड़ी (Jalukbari) निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सभी की निगाहें इस वीआईपी सीट के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

जालुकबारी का रण: किससे था मुख्य मुकाबला?

इस बार जालुकबारी का चुनावी दंगल बेहद दिलचस्प था। एक तरफ सत्ता का सबसे बड़ा चेहरा था, तो दूसरी तरफ विपक्ष ने नई रणनीति झोंकी थी।

हिमंत विश्व शर्मा (BJP): असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता। यह सीट उनकी राजनीतिक कर्मभूमि है। उनका चुनाव प्रचार मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे के विकास, कानून-व्यवस्था और अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ सख्त कदमों पर केंद्रित रहा था।

बिदिशा नियोग (INC): कांग्रेस ने इस बार हिमंत के विजय रथ को रोकने के लिए बिदिशा नियोग पर दांव खेला था। कांग्रेस का पूरा कैंपेन सत्ता विरोधी लहर, बेरोजगारी, महंगाई और ऊपरी असम से लेकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों के समीकरणों को साधने पर टिका रहा। हालांकि, जालुकबारी में हिमंत का व्यक्तिगत जनसंपर्क इतना मजबूत था कि यह मुकाबला अक्सर एकतरफा ही माना जाता है।

जालुकबारी सीट के सियासी समीकरण और अहमियत

कामख्या मंदिर से लेकर गुवाहाटी यूनिवर्सिटी तक को समेटने वाली जालुकबारी सीट कामरूप महानगर जिले में आती है और गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

एजुकेशन और कनेक्टिविटी का हब: यह इलाका अपने शैक्षणिक संस्थानों और NH-27 के जरिए बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है।

परिसीमन 2023 का असर: अगस्त 2023 में हुए असम के विधानसभा परिसीमन के बाद कई सीटों के भूगोल बदल गए, लेकिन जालुकबारी में हिमंत विश्व शर्मा का कोर वोटर बेस पूरी तरह सुरक्षित और एकजुट माना जाता है। शहरी और अर्ध-शहरी मतदाताओं का यह मिश्रण हमेशा से विकास के नाम पर वोट करता आया है।

(किस राज्य में किसकी सरकार? 🤔 सबसे तेज़ सीट-वाइज रुझान—हिंदुस्तान ऐप पर!

चुनावी इतिहास: 2001 से कायम है एकतरफा राज

जालुकबारी के चुनावी इतिहास पर नजर डालें, तो यह सीट हिमंत विश्व शर्मा का पर्याय बन चुकी है। वे लगातार पांच बार इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं और यह उनका छठा चुनाव है। खास बात यह है कि उन्होंने यह जीत दो अलग-अलग पार्टियों के टिकट पर हासिल की है:

कांग्रेस के दौर में: साल 2001, 2006 और 2011 में हिमंत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के टिकट पर यहां से शानदार जीत दर्ज की थी।

बीजेपी के दौर में: 2015 में बीजेपी में शामिल होने के बाद, उन्होंने 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में भी इस सीट पर भगवा परचम लहराया।

2021 के नतीजे: पिछले विधानसभा चुनाव में हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को 92,677 वोटों के विशाल अंतर से हराया था। हिमंत को लगभग 73.52% वोट शेयर मिला था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।