Is a lockdown imminent in India amidst the war What did PM Modi say in his speech Fact Check: क्या युद्ध के बीच भारत में लगने वाला है लॉकडाउन? PM मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा था, India News in Hindi - Hindustan
More

Fact Check: क्या युद्ध के बीच भारत में लगने वाला है लॉकडाउन? PM मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा था

24 मार्च 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की थी। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 से पार होने के बाद यह एहतियाती कदम उठाया गया था।

Thu, 26 March 2026 12:04 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
Fact Check: क्या युद्ध के बीच भारत में लगने वाला है लॉकडाउन? PM मोदी ने अपने भाषण में क्या कहा था

अमेरिका और ईरान मुद्दे पर जारी चर्चाओं के बीच भारत में लॉकडाउन की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में कोरोना के जिक्र को सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। ये अटकलें ऐसे समय पर लगाई जा रहीं हैं, जब देश में LPG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस का संकट छाया हुआ है।

ये दावे किए जा रहे

गौरव तोमर नाम के एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'क्या ईंधन संकट आने पर मोदी जी लॉकडाउन लगा सकते हैं?' साथ ही पीएम मोदी की सदन में बोलते हुए एक तस्वीर साझा की है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे भारत में एक और लॉकडाउन की बू आ रही है।' सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई पोस्ट हैं, जिनमें लॉकडाउन को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा था

पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में युद्ध को लेकर भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि इस संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है और इसका सामना देशवासियों को कोरोना संकट की तरह ही करना होगा। उन्होंने कहा, ‘इस युद्ध के कारण दुनिया में बने हालात का प्रभाव लंबे समय तक रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा, हमें एकजुट रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की आवश्यकता है। धीरज, संयम और शांत मन से हर चुनौती का मुकाबला करना है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के हालात ने भारत के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं जो आर्थिक सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय सुरक्षा से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज में संदेश दुनिया में जाए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल ने कई जंगों में मदद की; जयशंकर ने बताई दोस्ती और ईरान पर चुप्पी की वजह
ये भी पढ़ें:अमेरिका का मजाक उड़ाने लगा पाकिस्तान, होर्मुज का नाम लेकर कस दिया तंज
ये भी पढ़ें:मुझे सुप्रीम लीडर बनाना चाहता था ईरान, मैंने मना कर दिया; ट्रंप का अजीब दावा

खास बात है कि उन्होंने पूरे भाषण में कहीं भी लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। साथ ही सरकार ने देश में किसी भी तरह की सार्वजनिक पाबंदियों का ऐलान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर किए जा रहे पोस्ट चर्चा मात्र हैं।

यहां सुनें पीएम मोदी की स्पीच

जब भारत में लॉकडाउन लगा

24 मार्च 2020 को पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की थी। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 से पार होने के बाद यह एहतियाती कदम उठाया गया था। भारत द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन उपायों को लागू किए जाने के साथ ही पूरी दुनिया की 2.6 अरब से अधिक आबादी प्रतिबंधों के दायरे में आ गई थी।