Iran US war and Pakistan naming India warning on nuclear Top 5 evening news ईरान-US युद्ध में भारत को क्यों घसीटने लगा PAK, परमाणु हथियार पर किसने चेताया; टॉप 5 खबरें, India News in Hindi - Hindustan
More

ईरान-US युद्ध में भारत को क्यों घसीटने लगा PAK, परमाणु हथियार पर किसने चेताया; टॉप 5 खबरें

हालात कैसे भी हों, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के युवराज के साथ बातचीत में मौजूदा संघर्ष के दौरान दोनों देशों पर हुए हमलों पर चिंता व्यक्त की। पढ़िए आज शाम की टॉप-5 खबरें...

Tue, 3 March 2026 06:45 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान-US युद्ध में भारत को क्यों घसीटने लगा PAK, परमाणु हथियार पर किसने चेताया; टॉप 5 खबरें

हालात कैसे भी हों, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के युवराज के साथ बातचीत में मौजूदा संघर्ष के दौरान दोनों देशों पर हुए हमलों पर चिंता व्यक्त की। पढ़िए आज शाम की टॉप-5 खबरें...

ईरान-अमेरिकी युद्ध के बीच भारत को क्यों घसीटने लगा पाकिस्तान
हालात कैसे भी हों, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मिडिल ईस्ट में चल रही जंग में भारत का नाम भी घसीट लिया। आसिफ ने कहाकि अगर ईरान में शासन बदलता है, तो इसका साझा सिंगल पॉइंट एजेंडा नई दिल्ली और अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के प्रति ‘दुश्मनी’ होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में आसिफ ने कहाकि एजेंडा यह था कि इजरायल का प्रभाव पाकिस्तान की सीमा तक पहुंचाया जाए। पूरी खबर

ओमान सुल्तान और कुवैत के युवराज से PM ने की बात, भारतीयों की सुरक्षा पर चर्चा
मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव और जंगी हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के युवराज शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से फोन पर बात की है और खाड़ी देशों के हालात पर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के युवराज के साथ बातचीत में मौजूदा संघर्ष के दौरान दोनों देशों पर हुए हमलों पर चिंता व्यक्त की। पूरी खबर

परमाणु हथियार की मचेगी होड़, बैकफायर कर जाएगा मामला; US-इजरायल को रूस ने चेताया
ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध को लेकर रूस ने गंभीर चेतावनी जारी की है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि इस युद्ध का नतीजा ठीक वही होगा, जिसे रोकने के लिए इसे छेड़ा गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे ईरान और उसके अरब पड़ोसी देशों में परमाणु हथियार हासिल करने की होड़ तेज हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु हथियार विकसित करने के आरोप को आधार बनाकर शनिवार को हमले करवाए थे, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे मध्य पूर्व में युद्ध की आग फैला दी है। पूरी खबर

3 घंटे में क्या हुआ कि ट्रंप ने खामेनेई के खात्मे को दे दी मंजूरी, इनसाइड स्टोरी
वैश्विक राजनीति को झकझोर देने वाली एक बड़ी सैन्य कार्रवाई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने शनिवार (28 फरवरी) को ईरान पर व्यापक हमला किया, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। इस अभियान को “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” नाम दिया गया था। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि जब अमेरिका ईरान से परमाणु मुद्दे पर बातचीत कर रहा था तो अचानक फिर अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला क्यों बोल दिया। पूरी खबर

ग्लेन मैकग्रा ने बताया फाइनल में पहुंचेंगी कौन सी दो टीमें, भारत को किया आगाह
ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा को उम्मीद है कि टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत होगी। हालांकि उन्होंने साथ में टीम इंडिया को आगाह भी किया है कि सेमीफाइनल में वह इंग्लैंड को हल्के में लेने की भूल करने से बचे। मैकग्रा ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत को सतर्क रहने की जरूरत है। पूरी खबर

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।