Iran Israel America war threatening to attack with missiles girls school death toll इजरायल के तो पीछे पड़ गया ईरान, फिर से मिसाइलों से बोल दिया हमला; आज की टॉप-5 न्यूज, India News in Hindi - Hindustan
More

इजरायल के तो पीछे पड़ गया ईरान, फिर से मिसाइलों से बोल दिया हमला; आज की टॉप-5 न्यूज

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इजरायल और अमेरिका का उनके देश पर हमला पूरी तरह गैरकानूनी और नाजायज है। उन्होंने लिखा, 'नेतन्याहू और ट्रंप का ईरान पर युद्ध पूरी तरह से बिना उकसावे के गैर-कानूनी और नाजायज है।'

Sat, 28 Feb 2026 07:24 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायल के तो पीछे पड़ गया ईरान, फिर से मिसाइलों से बोल दिया हमला; आज की टॉप-5 न्यूज

ईरान के मीनाब शहर में लड़कियों के स्कूल पर इजरायल-अमेरिका की ओर से किए गए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने शनिवार को यह जानकारी दी। हमले में 45 अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के काकिनाडा जिले में शनिवार को सूर्या श्री फायर वर्क्स नामक पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हो गई है। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट सगिलि शन मोहन ने इसकी पुष्टि की है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शनिवार की टॉप-5 न्यूज...

ईरान में लड़कियों के स्कूल पर हवाई हमला, मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हुई

ईरान के मीनाब शहर में लड़कियों के स्कूल पर इजरायल-अमेरिका की ओर से किए गए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने शनिवार को यह जानकारी दी। हमले में 45 अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हमला उस बड़े सैन्य अभियान का हिस्सा है जो इजरायल और अमेरिका ने ईरान के विभिन्न ठिकानों पर शुरू किया है। पढ़ें पूरी खबर...

इजरायल के तो पीछे पड़ गया ईरान, फिर से मिसाइलों से बोल दिया हमला; चरम पर तनाव

इजरायली सेना ने घोषणा की है कि ईरान से इजरायल की ओर फिर से मिसाइलें दागी हैं। यह घटना शनिवार को हुई है, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर मिलकर हमला किया था। इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने कहा कि ईरान से मिसाइलें इजरायल की ओर लॉन्च की गई हैं और एयर डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने में लगा है। पढ़ें पूरी खबर...

क्या पीएम समर्थन करते हैं? ईरान-इजरायल युद्ध के बीच CONG का PM मोदी पर निशाना

ईरान और अमेरिका के बीच कई दिनों से चले आ रहे तनाव के बाद आखिरकार इजरायल के साथ मिलकर यूएस ने ईरान पर हमला बोल दिया है। तेहरान के साथ-साथ इजरायल में भी कई जगह पर विस्फोटों सुने जाने की खबर है। मध्य-पूर्व में चल रहे इस संघर्ष का असर भारत की राजनीति पर भी देखने को मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

आंध्र प्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में भीषण आग; 18 लोगों की मौत, कई गंभीर

आंध्र प्रदेश के काकिनाडा जिले में शनिवार को सूर्या श्री फायर वर्क्स नामक पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हो गई है। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट सगिलि शन मोहन ने इसकी पुष्टि की है। घटना के समय इकाई में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बाबर आजम को पाकिस्तान ने बड़े मुकाबले से किया ड्रॉप, श्रीलंका ने भी किए दो बदलाव

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को टी20 विश्व कप का 50वां मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पल्लेकेले में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। पाकिस्तान ने सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।