Iran gives a gift to Macron and France who embroiled Donald Trump as ships cross Strait of Hormuz ट्रंप से उलझे फ्रांस को ईरान ने दिया 'गिफ्ट', राघव चड्ढा पर भगवंत मान भी भड़के; टॉप-5 न्यूज, India News in Hindi - Hindustan
More

ट्रंप से उलझे फ्रांस को ईरान ने दिया 'गिफ्ट', राघव चड्ढा पर भगवंत मान भी भड़के; टॉप-5 न्यूज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों के बीच जारी जुबानी जंग के बीच ईरान ने फ्रांस को तोहफा दिया है। होर्मुज में नाकेबंदी को हटाते हुए तेहरान ने फ्रांस से जुड़े एक जहाज को गुजरने की इजाजत दे दी है। 

Fri, 3 April 2026 06:51 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप से उलझे फ्रांस को ईरान ने दिया 'गिफ्ट', राघव चड्ढा पर भगवंत मान भी भड़के; टॉप-5 न्यूज

अमेरिका और फ्रांस के बीच जारी तीखी और निजी बयानबाजी के बीच ईरान ने पेरिस को गिफ्ट दिया है। अमेरिकी सहयोगियों के लिए बंद होर्मुज के रास्ते फ्रांस से जुड़े एक जहाज के लिए खोल दिए गए हैं। इस जहाज ईरान ने होर्मुज के रास्ते से गुजरने की इजाजत दे दी है। वहीं, दूसरी और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दूसरे नेताओं के बीच में लगातार गहमागहमी बनी हुई है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने भी शुक्रवार को राघव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

ट्रंप पर तंज का मैक्रों को मिला फायदा! फ्रांस का कंटेनर पोत होर्मुज से गुजरा

माल्टा का ध्वज वाहक और फ्रांसीसी जहाजरानी कंपनी सीएमए सीजीएम द्वारा संचालित जहाज सीएमए सीजीएम क्रिबी ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। समुद्री यातायात पर नजर रखने वाली वेबसाइट ने यह जानकारी दी। वेबसाइट के मुताबिक यह संभवत: पहला फ्रांसीसी पोत है जिसने ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने के बाद पार किया है। इसके मुताबिक जहाज गुरुवार को दुबई के समुद्री क्षेत्र से रवाना हुआ और शुक्रवार को ओमान के मस्कट के तट पर पहुंचा। यह मामला ऐसे समय हुआ है जबकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने ट्रंप पर तंज करते हुए कहा था कि वह बहुत बातें करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

‘हां, दबाव में काम कर रहे थे’, राघव चड्ढा पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पार्टी सहयोगी एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की आलोचना करते हुए कहाकि वह दबाव में काम कर रहे थे। उन्होंने आप आदमी पार्टी (आप) के रुख के विपरीत काम किया है। मान ने कहाकि अगर चड्ढा पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम हटाने जैसे मुद्दों पर बोलने को तैयार नहीं हैं, महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद से बहिर्गमन नहीं करते हैं या गुजरात में कई ‘आप’ कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज नहीं उठाते हैं, तो यह पार्टी के रुख से अलग होना है। पूरी खबर पढ़े…

तमिलनाडु चुनाव में अन्नामलाई को टिकट नहीं, साइडलाइन हो गए 'सिंघम' या नई रणनीति?

तमिलनाडु में चुनावी प्रचार अपने उफान पर है। पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं और एक-दूसरे पर निशाना साध रही है। भाजपा ने भी इसी क्रम में अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष और तमिलनाडु में भाजपा का प्रमुख चेहरा माने जाने वाले अन्नामलाई का नाम नहीं है। ऐसे में सवाल उठे कि क्या भाजपा नेतृत्व ने अपनी सहयोगी एआईडीएमके को खुश करने के लिए अन्नामलाई को टिकट नहीं दिया है? क्योंकि पूर्व आईपीएस अधिकारी और एआईडीएमके के बीच की खींचतान जगजाहिर है। इन सभी सवालों का जवाब अन्नामलाई ने खुद दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का सहयोग करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

ईरान ने अमेरिकी पायलट को बंधक बनाने का किया दावा, F-35 फाइटर जेट में था सवार

ईरान ने अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने और उसके पायलट को पकड़ने का दावा किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एयर डिफेंस सिस्टम ने सेंट्रल ईरान में इस घटना को अंजाम दिया। ईरानी मीडिया ने बताया कि पायलट ने इजेक्ट किया और सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। ईरान ने जेट के मलबे की तस्वीरें भी जारी की हैं, हालांकि इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। पढ़ें पूरी खबर…

जब तुम गुफाओं में थे, तब हम…पाषाण युग वाली धमकी पर ईरान ने ट्रंप को रगड़ दिया

28 फरवरी से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी भीषण जंग अब केवल युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल और कूटनीतिक मोर्चे पर भी यह लड़ाई उतनी ही आक्रामक हो गई है। एक तरफ जहां भारी बमबारी जारी है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी नेतृत्व पर तीखा पलटवार किया है। दूतावास ने इस डिजिटल जंग के लिए प्राचीन इतिहास और व्यंग्यात्मक मीम्स का सहारा लिया है। पढ़ें पूरी खबर…