India US Trade deal Indian team heads to US to seal text for interim trade deal days after announcement ट्रेड डील पर बन गई बात, अब भारत पर कब से लगेगा सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ? US जाएगा भारतीय दल, India News in Hindi - Hindustan
More

ट्रेड डील पर बन गई बात, अब भारत पर कब से लगेगा सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ? US जाएगा भारतीय दल

कॉमर्स सेक्रेटरी ने कहा है कि दोनों देश अभी इस मुद्दे पर चर्चा कर रही हैं और अगले हफ्ते चीफ नेगोशिएटर दर्पण जैन लीगल बिंदुओं को फाइनल करने के लिए एक डेलीगेशन के साथ अमेरिका जाएंगे।

Tue, 17 Feb 2026 08:27 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रेड डील पर बन गई बात, अब भारत पर कब से लगेगा सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ? US जाएगा भारतीय दल

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैक्स को कम करने जा रहा है। हाल ही में भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि यह समझौता कब से लागू होने की संभावनाएं हैं। भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को बताया है कि इस डील को कराने में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे। उनके इस दौरे पर समझौते की शर्तों पर कानूनी मुहर लगानी की उम्मीद है।

वाणिज्य सचिव ने इस दौरान यह भी बताया कि अमेरिका संभवतः इसी हफ्ते की शुरुआत में, इंडियन मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट पर 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर देगा। उन्होंने एक बयान में कहा, “संयुक्त बयान उस फ्रेमवर्क एग्रीमेंट से जुड़ा है जो भारत और अमेरिका के बीच हुआ था। यह संयुक्त बयान डील की रूपरेखा बताता है। अब डील की रूपरेखा को एक लीगल एग्रीमेंट में बदलना है, जिस पर दोनों पक्ष हस्ताक्षर करेंगे। दोनों पक्ष इस लीगल एग्रीमेंट को फाइनल करने में लगे हुए हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप के कहने पर रोकी रूसी तेल की खरीद? US-भारत डील पर क्या बोले जयशंकर

व्यापार सचिव ने आगे कहा, ‘अगले हफ्ते चीफ नेगोशिएटर दर्पण जैन लीगल टेक्स्ट को फाइनल करने के लिए एक डेलीगेशन के साथ US ले जाएंगे।” उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य यह है कि हम मार्च तक लीगल एग्रीमेंट को फाइनल कर सक उसे लागू कर सकें। हालांकि उन्होंने एग्रीमेंट साइन करने के लिए कोई खास डेडलाइन देने से मना कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत को मिलेगा बांग्लादेश जैसा जीरो टैरिफ फायदा, पर US की एक शर्त करनी होगी पूरी

सचिव राजेश अग्रवाल ने इस दौरान साफ किया कि बीते 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को खत्म कर दिया गया है। वहीं अन्य 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18% करने के कदम पर उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया है कि वे इसे प्रोसेस कर रहे हैं। यह जल्दी हो जाना चाहिए। हमारी उम्मीद है कि यह इसी हफ्ते हो जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो टीम अगले हफ्ते वहां होगी और हम देखेंगे कि इसमें समय क्यों लग रहा है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह समझौता इसीलिए किया ताकि… भारत-US ट्रेड डील पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

भारत-US ट्रेड डील

इससे पहले अमेरिका और भारत ने घोषणा की है कि वे व्यापार पर एक अंतरिम समझौते की रूपरेखा पर पहुंच गए हैं। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम कर देगा। वहीं भारत ने कहा है कि कुछ अमेरिकी उत्पादों की एक श्रृंखला पर शुल्क समाप्त करेगी या घटाएगा। दोनों देशों ने हाल ही में जाती एक संयुक्त बयान में कहा कि वे ''पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार'' के संबंध में एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। संयुक्त बयान के मुताबिक, भारत ने ''अगले पांच साल में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान कलपुर्जे, कीमती धातु, प्रौद्योगिकी उत्पाद और कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा जताया है।'' इसमें कहा गया कि यह रूपरेखा व्यापक अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) वार्ताओं के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करती है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।