India rejects China mischievous attempts give fictitious names places Arunachal Pradesh चीन ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों को दिए काल्पनिक नाम, भारत ने इस हरकत को सिरे किया खारिज, India News in Hindi - Hindustan
More

चीन ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों को दिए काल्पनिक नाम, भारत ने इस हरकत को सिरे किया खारिज

रणधीर जायसवाल ने कहा, 'चीन की ओर से झूठे दावे पेश करने और निराधार विमर्श गढ़ने के प्रयास वास्तविकता को नहीं बदल सकते कि अरुणाचल प्रदेश सहित ये स्थान और क्षेत्र भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।'

Sun, 12 April 2026 06:59 PMNiteesh Kumar भाषा
share
चीन ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों को दिए काल्पनिक नाम, भारत ने इस हरकत को सिरे किया खारिज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने के चीन के कदम को साफ तौर पर खारिज कर दिया। नई दिल्ली की ओर से कहा गया कि ऐसे दावे और निराधार विमर्श गढ़ने के प्रयास इस अकाट्य वास्तविकता को नहीं बदल सकते कि वे भारतीय क्षेत्र का हिस्सा हैं। इसमें कहा गया कि चीन को ऐसे कार्यों से बचना चाहिए, जो संबंधों में नकारात्मकता पैदा करते हैं और बेहतर समझ बनाने के प्रयासों को कमजोर करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुश्किल में ट्रंप, कुर्सी जाने का भी खतरा; जंग जारी रहने पर एक्सपर्ट की वॉर्निंग

नई दिल्ली की प्रतिक्रिया बीजिंग की ओर से अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों के लिए चीनी नामों की घोषणा के जवाब में आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'भारत, चीन की ओर से भारत की भूमि के अंतर्गत आने वाले स्थानों को मनगढ़ंत नाम देने के किसी भी शरारती प्रयास को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक पर पूरी तैयारी, बीजेपी ने सांसदों को जारी की 3 लाइन की व्हिप

चीन के दावे को भारत ने सिरे से किया खारिज

रणधीर जायसवाल ने कहा, 'चीन की ओर से झूठे दावे पेश करने और निराधार विमर्श गढ़ने के ऐसे प्रयास इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदल सकते कि अरुणाचल प्रदेश सहित ये स्थान और क्षेत्र भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।' जायसवाल ने कहा कि चीनी पक्ष की ये कार्रवाइयां भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और सामान्य बनाने के चल रहे प्रयासों से ध्यान भटकाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक के लिए काल बनेगी ध्रुवास्त्र, कलाम ने की थी कल्पना; अब सेना में होगी शामिल

चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है और इसे जंगनान या दक्षिणी तिब्बत कहकर अपना हिस्सा बताता है। वह 1914 की शिमला संधि और मैकमोहन रेखा को ब्रिटिश साम्राज्यवादी षड्यंत्र मानकर खारिज करता है, क्योंकि चीन के अनुसार तिब्बत स्वतंत्र नहीं था और यह रेखा अवैध है। चीन बार-बार इस क्षेत्र के स्थानों के चीनी नाम जारी करता है और इसे अपना प्राचीन तिब्बती क्षेत्र बताता है। 1914 की मैकमोहन रेखा ऐतिहासिक रूप से वैध है, जो ब्रिटिश भारत और तिब्बत के बीच सहमति से तय हुई और स्वतंत्र भारत ने इसे अपनी सीमा के रूप में अपनाया। क्षेत्र पर भारत का प्रशासनिक नियंत्रण दशकों से निरंतर है, स्थानीय जनता भारतीय नागरिक है और भारतीय पासपोर्ट का उपयोग करती है।