स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भारत बना रहा स्पेशल प्लान, सरकार बोली- देश में LPG की कमी नहीं; टॉप-5
केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। हाल के दिनों में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की संभावित कमी को लेकर उठी चिंताओं के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताते हुए कहा कि घरेलू आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।

ईरान युद्ध और मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कई जहाज फंस गए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति पर गहरा असर पड़ा है। इस संकट के बीच भारत सरकार अपने जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को तैनात करने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। हाल के दिनों में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की संभावित कमी को लेकर उठी चिंताओं के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताते हुए कहा कि घरेलू आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
ईरान युद्ध के बीच भारत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में युद्धपोत भेजने पर विचार
ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के कारण रणनीतिक महत्व के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति पर गहरा असर पड़ा है। ऐसे में भारत अपने जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौसेना के युद्धपोत तैनात करने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई भारतीय ध्वज वाले जहाज, जिनमें तेल और एलपीजी टैंकर शामिल हैं, इस जलडमरूमध्य के आसपास फंसे हुए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य स्रोतों के हवाले से जहाजरानी महानिदेशालय (क्रू ब्रांच) के कैप्टन पीसी मीना ने बताया कि भारतीय जहाज मालिकों की ओर से नौसैनिक सुरक्षा की मांग के बाद सरकार इस कदम पर विचार विमर्श कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान की ट्रंप को कड़ी चेतावनी- खुद को खत्म होने से बचाएं
ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच युद्ध तेजी से जारी है। सैन्य कार्रवाइयों के साथ-साथ जुबानी हमले भी बढ़ गए हैं। बढ़ते तनाव के बीच ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लारीजानी ने कहा कि ट्रंप को सावधान रहना चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि वे खुद ही खत्म हो जाएं। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान के ठिकानों पर लगातार हमले हो रहे हैं और तेहरान जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि यदि हमले जारी रहे तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान युद्ध का असली विजेता है रूस
यूरोपीय संघ के परिषद अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे ईरान युद्ध में अब तक केवल एक ही पक्ष को फायदा हुआ है, वह है रूस। ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के राजदूतों को संबोधित करते हुए कोस्टा ने कहा कि इस युद्ध में अब तक केवल एक विजेता है, उसका नाम रूस है। उन्होंने बताया कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे मॉस्को को आर्थिक लाभ मिला है। बढ़ती ऊर्जा कीमतों ने रूस को यूक्रेन के खिलाफ अपनी लड़ाई को वित्तपोषित करने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी चुनाव से लागू हो सकता है 33% महिला आरक्षण
लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण वाले कानून में सरकार संशोधन की योजना बना रही है। महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 में प्रावधान था कि जनगणना और परिसीमन के बाद इसे लागू किया जाएगा, लेकिन अब सरकार इसे 2027 के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों से ही लागू करने पर विचार कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने विपक्ष की राय लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की है। संभावना है कि परिसीमन से पहले लॉटरी सिस्टम से महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की जा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
सरकार का ऐलान- तेल रिफाइनरियों ने 10% बढ़ाया एलपीजी उत्पादन
ईरान युद्ध और मध्य पूर्व संघर्ष के कारण तेल-गैस आपूर्ति में बाधा के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी (रसोई गैस) की कोई कमी नहीं है। हाल में व्यावसायिक सिलेंडरों की संभावित कमी की चिंताओं के बाद स्थिति अब नियंत्रण में है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिए जाने पर एलपीजी उत्पादन में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। साथ ही जमाखोरी और अनियमितताओं पर रोक के लिए अतिरिक्त प्रशासनिक कदम उठाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...




साइन इन