India breaks silence and express deep Concerns over Israeli attack on Lebanon and Civilian Casualties लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने तोड़ी चुप्पी, जताई गहरी चिंता; विदेश मंत्रालय क्या बोला, India News in Hindi - Hindustan
More

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने तोड़ी चुप्पी, जताई गहरी चिंता; विदेश मंत्रालय क्या बोला

भारत के पुराने रुख को दोहराते हुए जायसवाल ने कहा कि भारत ने हमेशा आम नागरिकों की सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता बताया है। अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना, और देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना जरूरी है।

Fri, 10 April 2026 05:08 PMPramod Praveen पीटीआई, नई दिल्ली
share
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने तोड़ी चुप्पी, जताई गहरी चिंता; विदेश मंत्रालय क्या बोला

अमेरिका और ईरान के संघर्ष विराम के बीच लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने पर भारत ने गहरी चिंता जताई है और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के पालन तथा देशों की संप्रभुता के सम्मान पर जोर दिया है। भारत ने शुक्रवार को लेबनान के हालात पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इन हमलों में आम नागरिकों के बड़ी संख्या में मारे जाने की घटना "बहुत परेशान करने वाली" है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में कहा, "हम लेबनान में बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने वाली खबरों से बहुत चिंतित हैं।" लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में सैनिक भेजने वाले देश के तौर पर भारत की भूमिका पर जोर देते हुए, प्रवक्ता ने आगे कहा, “UNIFIL में सैनिक भेजने वाले देश के तौर पर, जो लेबनान की शांति और सुरक्षा में लगा हुआ है, घटनाओं का यह रुख बहुत परेशान करने वाला है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच बाजी मार गया पाकिस्तान? भारत पर कितना पड़ेगा इसका प्रभाव

MEA ने दोहराया पुराना रुख़

भारत के पुराने रुख को दोहराते हुए जायसवाल ने कहा, "भारत ने हमेशा आम नागरिकों की सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता बताया है। अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना, और देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना ज़रूरी है।" सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया कि इस इलाके में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पक्की करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "लेबनान में हमारा दूतावास, भारतीय समुदाय की सुरक्षा और हिफाज़त के लिए उनके साथ लगातार संपर्क में है।" बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम के बावजूद इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गए हमलों में बड़ी संख्या में लोग मारे गये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US-ईरान वार्ता से पहले टेंशन में क्यों PAK? भेजे फाइटर जेट, AWACS और C-130 प्लेन

घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं

जासवाल ने यह भी कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए खाड़ी देशों के साथ अपना जुड़ाव बढ़ा रहा है, और साथ ही पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम पर भी बारीकी से नज़र रख रहा है। उन्होंने कहा, “हम पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हम खाड़ी क्षेत्र के देशों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश पर, हमारे मंत्री हमारी ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए खाड़ी देशों का दौरा कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर अभी मॉरीशस के दौरे पर हैं और 11 और 12 अप्रैल, 2026 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा करेंगे। जायसवाल ने कहा, “वह UAE के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे ताकि भारत और UAE के संबंधों को और अधिक मज़बूत बनाया जा सके।”