He is a registered pagal Assam CM Himanta Biswa Sarma on Rahul Gandhi वह कुछ भी कह सकते हैं, राहुल गांधी पर असम के सीएम हिमंता सरमा का करारा हमला, India News in Hindi - Hindustan
More

वह कुछ भी कह सकते हैं, राहुल गांधी पर असम के सीएम हिमंता सरमा का करारा हमला

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। हिमंता ने राहुल गांधी को रजिस्टर्ड पागल कह दिया है। साथ ही कहाकि वह एक क्रेजी इंसान हैं, जो कुछ भी कह सकता है।  

Sat, 4 April 2026 08:35 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, जोरहाट
share
वह कुछ भी कह सकते हैं, राहुल गांधी पर असम के सीएम हिमंता सरमा का करारा हमला

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। हिमंता ने राहुल गांधी को रजिस्टर्ड पागल कह दिया है। साथ ही कहाकि वह एक क्रेजी इंसान हैं, जो कुछ भी कह सकता है। हिमंता ने यह बातें राहुल गांधी द्वारा उनके खिलाफ दिए गए बयान पर कहीं। हिमंता सरमा एएनआई से बात कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा उनके खिलाफ बयान को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में हिमंता ने बड़े ही आक्रामक अंदाज में कहाकि वह पागल हैं। उनका दिमाग क्रैक हो चुका है।

कितनी सीटें जीतने का दावा
इसी दौरlन हिमंता से पूछा गया कि भाजपा इस चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी? इसके जवाब में सरमा ने कहाकि भाजपा 90 से 100 सीटें जीतेगी। गौरतलब है कि असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होगा जबकि नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।

क्या बोले थे राहुल गांधी
गौरतलब है कि दो दिन पहले राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया था। उन्होंने कहाकि सरमा, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में ‘लैंड एटीएम’ चला रहे हैं और आम लोगों से जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं। कार्बी आंगलोंग और जोरहाट जिलों में लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि लोगों से जमीन छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को सौंपी जा रही है।

जुबिन गर्ग का भी लिया नाम
इस दौरान गायक जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि वे असम की भावना का प्रतिनिधित्व करते थे और उन्होंने उनकी मौत के संबंध में न्याय का आश्वासन दिया। राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें शासन, पहचान और स्वास्थ्य सेवा जैसे 11 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है ईरान का माजिद एयर डिफेंस सिस्टम, US फाइटर प्लेन्स का काल; कितना घातक
ये भी पढ़ें:आसमान में शिकार, ट्रंप के दावों की हवा निकाल रहा ईरान, दांव पर अमेरिकी दबदबा?

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सरमा असम को गिरोहों के माध्यम से चला रहे हैं और उनके भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मोदी ने उन पर पूरी तरह से नकेल कसी हुई है।