Hamas expanding its presence in Pakistan and Bangladesh Israeli ambassador warned India पाकिस्तान और बांग्लादेश में पैर पसार रहा हमास, इजरायली राजदूत ने भारत को किया आगाह, India News in Hindi - Hindustan
More

पाकिस्तान और बांग्लादेश में पैर पसार रहा हमास, इजरायली राजदूत ने भारत को किया आगाह

राजदूत ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को इजराइल में हमास द्वारा किए गए हमले ने दुनिया भर के कई आतंकवादी संगठनों को ऐसे हमलों के लिए उकसाया है। अजार ने इस हमले की तुलना पहलगाम हमले से भी की।

Thu, 29 Jan 2026 08:59 AMJagriti Kumari भाषा, नई दिल्ली
share
पाकिस्तान और बांग्लादेश में पैर पसार रहा हमास, इजरायली राजदूत ने भारत को किया आगाह

इजरायल में निशस्त्रीकरण की बातचीत के बीच आतंकी संगठन हमास अब पाकिस्तान और बांग्लादेश में पैर पसार रहा है। इसे लेकर कई विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है। अब भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने बुधवार को कहा है कि हमास नेताओं का पाकिस्तान और बांग्लादेश में संपर्क स्थापित करना सभी देशों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

अजार ने पीटीआई के साथ एक विशेष बातचीत में कहा कि इजरायल और भारत इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि हमें इसके खिलाफ लड़ना ही होगा। हमास का पाकिस्तान और बांग्लादेश में संपर्क स्थापित करना हम सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।’’ अजार ने कहा, “हम इन मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में होने वाले किसी भी हमले से खुद को बचाने के तरीके खोज लेंगे।’’

इजरायली राजदूत ने आगे इजरायल में 7 अक्टूबर को हुए हमले की तुलना पहलगाम हमले से की। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल में हमास द्वारा किए गए हमले ने दुनिया भर के विभिन्न आतंकवादी संगठनों को इसी तरह के कृत्य करने के लिए उकसाया है। इजराइली राजदूत ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से सात अक्टूबर के आतंकी हमले ने दुनिया भर के विभिन्न आतंकी संगठनों को इसी तरह के अपराध करने के लिए उकसाया। हमने पहलगाम जैसी घटनाएं देखी हैं, जहां लोगों की उनके धर्म के आधार पर हत्या कर दी गई।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल की ताकत देख लो… पाक-बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतों पर बोले बाबा रामदेव
ये भी पढ़ें:ईरान और अमेरिका की लड़ाई में अलर्ट हुआ इजरायल, आयरन डोम एक्टिव किया; होगा युद्ध?

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा की संभावना पर अजार ने पुष्टि की कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें न्योता दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही इजराइल की यात्रा करेंगे।’’