DK Shivakumar says country is boiling All hotels want to close LPG cylinder shortage होटल बंद हो रहे, LPG सिलेंडर की भारी कमी पर सरकार चुप; डीके शिवकुमार क्या बोले, India News in Hindi - Hindustan
More

होटल बंद हो रहे, LPG सिलेंडर की भारी कमी पर सरकार चुप; डीके शिवकुमार क्या बोले

डीके शिवकुमार ने कहा कि पूरे देश में स्थिति उबाल पर है, होटल बंद होने की कगार पर हैं क्योंकि गैस नहीं मिल रही। सभी कीमतें आसमान छू रही हैं और लोग लकड़ी, इलेक्ट्रिक या केरोसिन स्टोव जैसे विकल्पों की ओर मुड़ रहे हैं।

Tue, 10 March 2026 05:54 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
होटल बंद हो रहे, LPG सिलेंडर की भारी कमी पर सरकार चुप; डीके शिवकुमार क्या बोले

बेंगलुरु में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी की खबरों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में स्थिति उबाल पर है, होटल बंद होने की कगार पर हैं क्योंकि गैस नहीं मिल रही। सभी कीमतें आसमान छू रही हैं और लोग लकड़ी, इलेक्ट्रिक या केरोसिन स्टोव जैसे विकल्पों की ओर मुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में होटल एसोसिएशन ने रेस्तरां बंद करने का फैसला लिया है, जिससे होटल उद्योग को बड़ा झटका लगा है और अस्पतालों को भी परेशानी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो टल गया LPG संकट? सरकार का ऐलान- तेल रिफाइनरियों ने बढ़ाया 10% उत्पादन

डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही, विदेश नीति भी बद से बदतर हो रही है। उन्होंने मांग की कि संसद में इस पर बहस हो, सभी सांसदों की राय ली जाए और केंद्र सरकार को पिछले 15 दिनों में सावधानी बरतनी चाहिए थी, लेकिन कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कल मुख्य सचिव से बात हुई थी, लेकिन अभी तक कोई सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने केंद्र की निष्क्रियता की निंदा की और घरेलू व व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए समाधान की रणनीति बनाने की जरूरत बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: ओम बिरला पर हमलावर थीं महुआ मोइत्रा, फिर बोलना पड़ा सॉरी

अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो...

एलपीजी सिलेंडर की कमी से जूझ रहे होटल कारोबारियों के संगठन ने मंगलवार को कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मुंबई के कई होटल और रेस्तरां को अगले दो दिनों में अपना कामकाज बंद करना पड़ेगा। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने कहा कि पुणे, औरंगाबाद, नागपुर, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से भी इसी तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच, सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के आवंटन की प्राथमिकता सूची में संशोधन किया है और एलपीजी उत्पादन को सीएनजी व पाइप वाली खाना पकाने की गैस के साथ शीर्ष पर रखा है। इससे बाजार मूल्य पर वाणिज्यिक एलपीजी का उपयोग करने वाले होटल और रेस्तरां के लिए आपूर्ति में भारी कमी हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जल जीवन मिशन का होगा विस्तार, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी; छह अहम फैसले क्या?

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रवक्ता शेट्टी ने कहा कि बीते एक सप्ताह में वाणिज्यिक एलपीजी की बेहद गंभीर किल्लत हो गई है और सोमवार से कई क्षेत्रों में आपूर्ति लगभग पूरी तरह ठप हो गई है। उन्होंने कहा, 'हमें मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर जैसे शहरों से भी गंभीर किल्लत की खबरें मिल रही हैं। दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी इसी तरह की समस्याएं हैं। अगर अगले दो दिनों के भीतर स्थिति नहीं सुधरती है तो मुंबई में लगभग 50 प्रतिशत होटल व रेस्तरां को अपने पास उपलब्ध गैस सिलेंडरों के मौजूदा भंडार के आधार पर अस्थायी रूप से संचालन बंद करने को मजबूर होना पड़ सकता है।'