मुंबई आई पसंद और जॉगिंग रही शानदार, पीएम मोदी ने बताया प्रेसीडेंट मैक्रों से क्या हुई बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रपति मैक्रों से मुंबई में मिलना बहुत ही शानदार रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रपति मैक्रों से मुंबई में मिलना बहुत ही शानदार रहा। उन्होंने आगे लिखा कि राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि उन्हें मुंबई शहर काफी पसंद आया। इसके अलावा मुंबई में सुबह की जॉगिंग का भी उन्होंने खूब लुत्फ उठाया।
पोस्ट में क्या लिखा
पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति और मित्र इमैनुएल मैक्रों से मिलकर काफी खुशी हुई और उन्हें मुंबई वास्तव में ही बेहद पसंद आई। मोदी ने कहाकि मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मुंबई में मिलकर खुशी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें शहर पसंद आया और उन्होंने सुबह दौड़ का भी मजा लिया। उल्लेखनीय है कि सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे श्री मैक्रों ने मंगलवार सुबह यहां अपनी व्यस्त दिनचर्या की शुरुआत मुंबई की बेहद मशहूर ‘मरीन ड्राइव’ पर सुबह की सैर के साथ की।
मैक्रों का वीडियो वायरल
फ्रांसीसी नेता, 17 से 19 फरवरी तक की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आए हुए हैं। उन्होंने श्री मोदी के साथ आज निर्धारित बैठक से पहले अपनी नियमित फिटनेस के लिए समय निकाला। मरीन ड्राइव पर सुबह-सुबह टहलने वालों ने पहले तो इस राष्ट्रप्रमुख को नहीं पहचाना। लेकिन जब यह खबर फैली तो कई दर्शक इस क्षण को अपने मोबाइल में कैद करने लगे। मैक्रों का जनता के साथ सामान्य आदमी की तरह बातचीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए मुंबई पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मैक्रों के साथ बैठक के लिए प्रधानमंत्री हवाई अड्डे से दक्षिण मुंबई स्थित लोक भवन (पहले राजभवन) पहुंचे। गवर्नर आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया।




साइन इन