Defence Minister Rajnath Singh initiates debate on Constitution Lok Sabha 75th anniversary संविधान जेब में रखकर घूमते हैं क्योंकि यही सीखा है, राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला, India News in Hindi - Hindustan
More

संविधान जेब में रखकर घूमते हैं क्योंकि यही सीखा है, राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में संविधान पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहाकि संविधान सभा द्वारा तैयार संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

Fri, 13 Dec 2024 01:00 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
संविधान जेब में रखकर घूमते हैं क्योंकि यही सीखा है, राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहाकि संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं है, लेकिन इसके निर्माण के कार्य को एक पार्टी विशेष द्वारा ‘हाईजैक’ करने की कोशिश हमेशा की गई है। राजनाथ सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहाकि संविधान निर्माण में बहुत से लोगों की भूमिका को जानबूझकर नकारा गया। भारत में संविधान निर्माण के इतिहास से जुड़ी ये सब बातें लोगों से छिपायी गई हैं। उन्होंने यह भी कहाकि यह समझने की जरूरत है कि किसने संविधान का सम्मान किया और किसने अपमान किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहाकि संविधान सभा द्वारा तैयार संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहाकि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।राजनाथ सिंह ने कहाकि मुझे गौरव की अनुभूति है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से काम कर रही है।

राजनाथ सिंह ने कहाकि हम भारत के लोगों ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था...मैं इस सदन और देश के सभी नागरिकों को संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं...मैं कह सकता हूं कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।