Crude oil and gas discovered in Pakistan Sindh another blow to Mamata Banerjee पाकिस्तान को मिला 'काला सोना', ममता बनर्जी को विधायकों के बाद अब सांसदों से खतरा; टॉप-5 न्यूज, India News in Hindi - Hindustan
More

पाकिस्तान को मिला 'काला सोना', ममता बनर्जी को विधायकों के बाद अब सांसदों से खतरा; टॉप-5 न्यूज

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कच्चे तेल और गैस की खोज हुई है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से बताया गया कि इस तेल भंडार के देश को बहुत लाभ होगा। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Fri, 5 June 2026 07:28 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान को मिला 'काला सोना', ममता बनर्जी को विधायकों के बाद अब सांसदों से खतरा; टॉप-5 न्यूज

पश्चिम एशिया की वजह से जारी वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच पाकिस्तान की किस्मत खुल गई है। पाकिस्तान सरकार का दावा है कि सिंध प्रांत में उसे कच्चे तेल और गैस के बड़े भंडार मिले हैं। इस काले सोने से आने वाले समय में पाकिस्तान को फायदा हो सकता है। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी अब पार्टी बचाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, विधायकों के बाद अब उनके सांसद भी बगावत के संकेत दे रहे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान के साथ पढ़िए देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें...

होर्मुज संकट के बीच पाकिस्तान में हुए तेल की खोज

होर्मुज संकट के बीच पाकिस्तान में कच्चे तेल के बड़े भंडार मिले हैं। स्थानीय सरकार का दावा है कि सिंध प्रांत में कच्चे तेल और गैस के बड़े भंडार मिले हैं। पाकिस्तान की तेल और गैस की कंपनी ने दक्षिणी सिंध प्रांत के संगर जिले में तेल और गैस के भंडार का पता लगाया है। इन्हें आने वाले समय में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से पहले ही इस तरह के दावे किए जाते रहे हैं। पिछले साल अमेरिका ने भी पाकिस्तान के साथ बलोचिस्तान क्षेत्र में तेल की खोज करने को लेकर डील की थी। पढ़ें पूरी खबर...

ममता बनर्जी को झटका, मीटिंग में नहीं पहुंचे कई विधायक

पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने वाली ममता बनर्जी को अब अपनी पार्टी को बचाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। एकजुटता दिखाने के लिए ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में केवल आठ विधायक और छह सांसद ही उनके आवास पर पहुंचे। बता दें, पिछली मीटिंग में पहुंचने वाले विधायकों की संख्या 20 थी। इस बैठक के बाद ही पार्टी में बगावत के सुर तेज हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

कोलकाता के मेयर हाकिम ने छोड़ा पद, ममता बनर्जी के करीबी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोलकाता मेयर फिरहाद हाकिम ने अपने पद को छोड़ने का फैसला लिया है। उनका आरोप है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ जाने के बाद काम करना मुश्किल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ममता बनर्जी से उन्हें पद छोड़ने देने का अनुरोध किया था, जिसे टीएमसी सुप्रीमो ने स्वीकार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

सुखोई SU-57 को लेकर पुतिन का भारत को खास ऑफर

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने फाइटर जेट्स को लेकर भारत की परेशानी का एक बेहतरीन हल सामने रखा है। पुतिन ने कहा कि वह भारत के साथ सुखोई 57 के ज्वाइंट वेंचर के लिए तैयार हैं। भारत पांचवी पीढ़ी के फाइटर जेट्स खरीदने पर विचार कर रहा है ऐसे में पुतिन ने ऑफर दिया है कि रूस इस फाइटर जेट को भारत के साथ बनाने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस भारत के साथ सुखोई-57 स्टेल्थ फाइटर जेट कार्यक्रम में मदद करने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार में अब पवन सिंह MLC

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने बिहार विधान परिषद में भेजने का फैसला लिया है। पार्टी की तरफ से उन्हें एमएलसी कैंडिडेट बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने संजय मयूख को एक बार फिर से विधान परिषद जाने का मौका दिया है। शुक्रवार को जारी की गई लिस्ट में इन दोनों के अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर और शीला प्रजापति का नाम भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…