बीच रमजान भूखे-प्यासे की हत्या हुई, खामेनेई की मौत पर कांग्रेस ने जताया दुख; आज की टॉप-5 न्यूज
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'शोक प्रस्ताव में मैंने और सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईरान के लोगों के लिए संदेश लिखा। इस कुर्बानी को बर्बाद नहीं होने देना चाहिए। हम सबको इस कुर्बानी से सिखना चाहिए।'

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी नेता सलमान खुर्शीद और पवन खेड़ा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'शोक प्रस्ताव में मैंने और सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईरान के लोगों के लिए संदेश लिखा। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के सक्रिय राजनीति में कदम रखने की घोषणा हो गई है। निशांत कुमार शनिवार 7 मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे। इसके बाद वे बिहार यात्रा पर निकलेंगे। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शुक्रवार की टॉप-5 न्यूज...
बीच रमजान भूखे-प्यासे की हत्या हुई, खामेनेई की मौत पर कांग्रेस ने जताया दुख
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी नेता सलमान खुर्शीद और पवन खेड़ा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'शोक प्रस्ताव में मैंने और सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईरान के लोगों के लिए संदेश लिखा। इस कुर्बानी को बर्बाद नहीं होने देना चाहिए। हम सबको इस कुर्बानी से सिखना चाहिए। इस कुर्बानी को याद रखकर और इसके साथ-साथ हमें कुछ सीखना भी यही हमने अपने शोक संदेश में लिखा।' पढ़ें पूरी खबर...
केरला स्टोरी-2 ज्यादा नहीं देखी जा रही, यह अच्छी खबर है; क्या बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिल्म 'केरला स्टोरी-2' पर शुक्रवार को छात्रों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म कम देखी जा रही है, जो कि अच्छी खबर है। लोकसभा में विपक्ष के नेता कुट्टिक्कनम में स्थित मैरियन कॉलेज में छात्रों से बातचीत कर रहे थे। एक छात्र ने प्रचार के रूप में फिल्मों के इस्तेमाल पर सवाल किया। इसके जवाब में राहुल ने 'केरला स्टोरी-2 गोज बियॉन्ड' पर अपनी राय रखी। पढ़ें पूरी खबर...
निशांत कल जेडीयू में आएंगे, बिहार में यात्रा निकालेंगे; नीतीश की बैठक में फैसला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के सक्रिय राजनीति में कदम रखने की घोषणा हो गई है। निशांत कुमार शनिवार 7 मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे। इसके बाद वे बिहार यात्रा पर निकलेंगे। पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर नीतीश की मौजूदगी में हुई जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
'बिग ब्रदर' से लेकर सीमा विवाद तक, भारत के लिए नेपाल चुनाव के क्या मायने
नेपाल के हालिया आम चुनावों के नतीजे भारत के लिए विशेष महत्व रखते हैं। 5 मार्च को हुए इन चुनावों में पहली बार 'जेन-जी' नेतृत्व वाले विद्रोह के बाद मतदान हुआ, जिसने पिछले साल केपी शर्मा ओली की सरकार को गिरा दिया था और सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया था। नेपाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सोशल मीडिया प्रतिबंधों के खिलाफ युवाओं के बड़े प्रदर्शनों ने राजनीतिक अस्थिरता पैदा की, जिसमें दर्जनों मौतें हुईं। पढ़ें पूरी खबर...
24 बच्चों समेत मारे गए 56 अफगानी, PAK से सीमा संघर्ष को लेकर चौंकाने वाला आंकड़ा
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह से अफगानिस्तान और पड़ोसी पाकिस्तान के बीच बढ़ी हुई शत्रुता के कारण 56 अफगान नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 24 बच्चे शामिल हैं। यह संघर्ष मुख्य रूप से सीमा क्षेत्रों में हो रहा है, जहां पाकिस्तानी सेना की ओर से हवाई हमले और गोलीबारी की जा रही है, जिसका उद्देश्य अफगानिस्तान में छिपे हुए सशस्त्र उग्रवादियों को निशाना बनाना बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...




साइन इन