Congress again attacks Union Minister Hardeep Singh Puri in Epstein Files case demanding his resignation एपस्टीन फाइल्स पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री को फिर घेरा, अंबानी को ट्रंप से मिली खुशखबरी; टॉप-5 न्यूज, India News in Hindi - Hindustan
More

एपस्टीन फाइल्स पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री को फिर घेरा, अंबानी को ट्रंप से मिली खुशखबरी; टॉप-5 न्यूज

जेफ्री एपस्टीन मामले में कांग्रेस  पार्टी ने एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर निशाना साधा है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि वह पुरी के इस्तीफे की मांग करती है। ऐसे इंसान को एक सेकंड भी पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

Fri, 13 Feb 2026 06:41 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
एपस्टीन फाइल्स पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री को फिर घेरा, अंबानी को ट्रंप से मिली खुशखबरी; टॉप-5 न्यूज

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर हमलावर बनी हुई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को एक सेकंड भी पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है, पिछले 48 घंटों में उन्होंने केवल झूठ बोला है। इससे पहले राहुल गांधी भी एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री का नाम आने को लेकर उन पर निशाना साधा था। दूसरी तरफ भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी के लिए अमेरिका से खुशखबरी आई है। उनकी कंपनी को अब वेनेजुएला से सीधे कच्चा तेल खरीद का लाइसेंस मिल गया है।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

जेफरी एपस्टीन से बात क्यों कर रहे थे हरदीप पुरी, तुरंत इस्तीफा दें: कांग्रेस

विपक्षी सांसदों ने एपस्टीन फाइल से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'स्पष्ट रूप से हरदीप सिंह पूरी के इस्तीफे की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही है। इस व्यक्ति को 1 सेकंड के लिए अपने पद पर बने रहने का हक नहीं है। नैतिक अधिकार कतई नहीं है। पिछले 48 घंटों में हरदीप पुरी ने केवल झूठ बोला।' उन्होंने सवाल किया कि डिजिटल इंडिया लॉन्च होने से पहले एपस्टीन से हरदीप बात क्यों कर रहे थे? उस वक्त तो हरदीप कुछ नहीं थे। वह एक रिटायर्ड डिप्लोमैट थे। पढ़ें पूरी खबर…

अंबानी को US ने दी खुशखबरी, वेनेजुएला के कच्चे तेल की सीधी खरीद का मिला लाइसेंस

उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को वेनेजुएला के कच्चे तेल की सीधी खरीद के लिए अमेरिका से लाइसेंस मिल गया है। इस अनुमति से देश की सबसे बड़ी निजी रिफाइनिंग कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज रियायती दर पर उपलब्ध भारी कच्चे तेल का आयात कर सकेगी। बता दें कि वेनेजुएला का कच्चा तेल गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी की संरचना के अनुकूल है और उसके रिफाइनिंग मार्जिन को बेहतर बना सकता है। हालांकि, वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने का अमेरिकी लाइसेंस मिलने के बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई। पढ़ें पूरी खबर…

विरोध करने वालों को कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए, वंदेमातरम विवाद पर बोले योगी

यूपी विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रम में वंदेमातरम का कोई विरोध नहीं कर सकता और जो इसका विरोध करता है उसे कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए। वंदेमारम पार्टी में लागू होना चाहिए। वंदेमातरम का जो विरोध करता है उसे हिन्दुस्तान की धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।बाबर को सजदा करते हैं और वंदेमांतरण का विरोध करते हैं। माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। वहीं जाएं जहां इसका विरोध होता है। माफिया की कब्र पर फातिहा पड़ने वाले कौन थे। पढ़ें पूरी खबर…

शांति, प्रगति और समृद्धि... बांग्लादेश जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को किया फोन

बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली बीएनपी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। बीएनपी चीफ और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहे तारिक रहमान को फोन करके पीएम मोदी ने बधाई दी। पीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस बात की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर…

चीन के साथ नेहरू ने क्यों किया पंचशील समझौता? CDS चौहान ने बताई तिब्बत वाली बात

चीफ और डिफेंस स्टॉप जनरल अनिल चौहान ने भारत और चीन के बीच हुए पंचशील समझौते को लेकर अपनी राय रखी है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1954 में किए गए इस समझौते के तहत भारत ने आधिकारिक रूप से तिब्बत को चीन के हिस्से के रूप में स्वीकार कर लिया था। सीडीएस ने कहा कि इस समझौते के बाद भारत को लगा कि उत्तरी सीमा के विवाद का निपटारा हो गया है, लेकिन चीन ने इसे केवल एक व्यापारिक समझौता माना। पढ़ें पूरी खबर…

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।