Cockroach Janta Party outlines what next after massive response CJP website closed PIL in Supreme court वेबसाइट बंद, SC में याचिका; अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, खुद दे दिया बड़ा इशारा, India News in Hindi - Hindustan
More

वेबसाइट बंद, SC में याचिका; अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, खुद दे दिया बड़ा इशारा

कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट को बैन कर दिया गया था। वहीं फाउंडर अभिजीत दिपके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का भी दावा किया है। दूसरी तरफ पार्टी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

Mon, 25 May 2026 10:48 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
वेबसाइट बंद, SC में याचिका; अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, खुद दे दिया बड़ा इशारा

Cockroach Janta Party: देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी अब युवाओं के लिए बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी में है। पार्टी ने खुद इस बात का ऐलान किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 करोड़ से ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़ने के बाद CJP ने हाल ही में आने वाले दिनों के लिए रोडमैप जारी किया है। इसमें CJP ने कहा है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। इससे पहले इस मुहिम पर मुसीबतों की भी मार पड़ी है। पार्टी की वेबसाइट के खिलाफ एक्शन लिया गया है। वहीं CJP के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL भी दायर हो गई है।

इसके बाद अब पार्टी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे पोस्ट में यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी मुसीबतों के आगे घुटने नहीं टेकेगी। पार्टी ने लिखा, "कॉकरोच सबसे बड़े सर्वाइवर होते हैं। ये अंधेरे कोनों में भी पनपते हैं और हर परेशानी के बाद भी टिके रहते हैं। देश के युवाओं का हाल भी आज ऐसा ही है। लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, कॉकरोचेस ने तो अभी सिर्फ शुरुआत की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी के सवाल पर बोले कुमार विश्वास- हिट भी बने हैं, इलाज हो जाएगा

न्याय के लिए लड़ेगी CJP

सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चाएं भी हैं कि पार्टी सिर्फ एक मीम पेज बनकर रह जाएगी और इससे जमीनी लेवल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि CJP ने कहा है कि इस मुहिम एक आंदोलन में बदलने जा रहे हैं। CJP ने कहा है कि उनकी विचारधारा भारत के संविधान से प्रेरित है। वे महात्मा गांधी, बाबासाहेब आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, शहीद भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरणा लेकर धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए लड़ेंगे।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CJP की मुश्किलें बढ़ीं! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, FIR दर्ज कर CBI जांच की मांग

वहीं CJP ने अपने 2.2 करोड़ से ज्यादा के कम्युनिटी बेस से देश में बदलाव लाने के लिए सुझाव भी मांगे हैं। आने वाले दिनों में सबसे बेहतरीन आइडियाज को चुनकर देशव्यापी कैंपेन और जमीनी कार्रवाई की शुरुआत करने की बात की गई है। इस दौरान पार्टी का फोकस बेरोजगारी, पेपर लीक, पर्यावरण और सरकारी संस्थाओं की पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर होगा।

अभिजीत दिपके के घर पुलिस तैनात

इस बीच पेज को शुरू करने वाले अभिजीत दिपके को धमकियां मिलने के बाद उनके घर के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले अभिजीत दिपके के माता-पिता के घर के बाहर अब 24 घंटे पुलिस मौजूद रहेगी। हालांकि अभिजीत खुद अमेरिका के बोस्टन में हैं। अभिजीत दिपके ने खुलासा किया है कि उन्हें और भारत में रह रहे उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें एक वीडियो भी मिला है जिसमें कुछ लोग उनके घर के बाहर खड़े दिख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों कह रहे हैं मंत्री? CJP का रिजिजू पर पलटवार

वहीं अभिजीत के पिता भगवान दिपके ने एक मराठी न्यूज चैनल से भावुक होते हुए कहा था, "मैं दो रातों से सोया नहीं हूं। मुझे डर है कि मेरा बेटा अब बहुत मशहूर हो गया है और ऐसे लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।" वहीं मां अनीता ने कहा, "हम बस चाहते हैं कि हमारा बेटा सुरक्षित घर लौट आए, मैं इसमें उसका साथ नहीं दूंगी।"

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

इन सब के बीच यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। SC में एक याचिका दायर कर कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी गतिविधियों की जांच का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में न्यायिक कार्यवाही के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए दावा किया गया है कि अदालत की कार्यवाही के दौरान की गई टिप्पणियों और विचारों का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया जा रहा है। बता दें कि पिछले हफ्ते CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर 'कॉकरोच' से कर दी थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।