cockroach janta party jantar mantar protest mask and t shirt business 30 रुपये का मास्क और 250 की टीशर्ट, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में लोगों ने ढूंढ लिया 'रोजगार', India News in Hindi - Hindustan
More

30 रुपये का मास्क और 250 की टीशर्ट, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में लोगों ने ढूंढ लिया 'रोजगार'

शनिवार को जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान बहुत सारे लोग कॉकरोच मास्क, टीशर्ट और झंडे बेचते नजर आए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है। लोगों का कहना है कि हां भी लोगों ने अपना रोजगार तलाश लिया।

Sun, 7 June 2026 12:18 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
30 रुपये का मास्क और 250 की टीशर्ट, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में लोगों ने ढूंढ लिया 'रोजगार'

सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद जन्मी 'कॉक्रोच जनता पार्टी' (CJP) को इंटरनेट पर काफी लोकप्रियता हासिल हो चुकी है। वहीं शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के पहले ऑफलाइन प्रदर्शन में भी बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। यह पूरा प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्ता में खामियों और नीट पेपर लीक के इर्द-गिर्द था। इस प्रदर्शन में ना केवल छात्र बल्कि छात्रों के माता-पिता भी शामिल हुए थे।

सीजेपी का मुख्य अजेंडा था कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। सीजेपी के संस्थाक अभिजीत दीपके के साथ ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हुए थे। जंतर-मंतर पर होने वाला यह प्रदर्शन बिजनेस का मौका खोजने वालों के लिए भी अवसर साबित हुआ। प्रदर्शन स्थल के पास ही कोई झंडा बेच रहा था तो कोई कॉक्रोच का मास्क बेच रहा था। इतनी जल्दी कॉक्रोच जनता पार्टी की टीशर्ट भी छपकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गईं।

30 रुपये में मास्क, 250 की टीशर्ट

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल के आसपास काफी लोग मास्क बेचते नजर आए। जानकारी के मुताबिक मास्क की कीमत 20 से 30 रुपये थी। वहीं सीजेपी की टीशर्ट की कीम 250 रुपये बताई गई। अब इंटरनेट पर यह भी चर्चा चल रही है कि टीशर्ट और मास्क बेचने वाले ये लोग सीजेपी का समर्थन करने और ब्रैंडिंग करने के लिए पहुंचे थे या फिर वे अपनी कमाई कर रहे थे।

इसी बीच एक रिपोर्टर और सीजेपी सपोर्टर के बीच की बात भी सोशल मीडिया को सुनने को मिली। सीजेपी सपोर्टर कहता हैकि क्या आप इसे फ्री में बांट रहे हैं। इसपर समर्थक ने कहा, नहीं मैं इसे 30 रुपये का एक बेच रहा हूं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि आपदा में अवसर ढूंढने वाले लोगों की कमी नहीं है। बहुत सारे लोग तो प्रदर्शन स्थल पर कमाई करने पहुंचे थे।

एक यूजर ने कहा कि अगर वह शख्स कह देता कि फ्री में ही मास्क और टीशर्ट दे रहा है तो उसपर विदेशी फंडिंग का आरोप लग जाता। एक अन्य जूजर ने कहा, सरकार ने पहले ही उन्हें गरीबी में जीने के लिए तैयार कर दिया है। अब उनको कम से कम कमाई का एक मौका मिला है। नौकरी तो मिलनी नहीं है तो क्या वे टीशर्ट और मास्क भी नहीं बेच सकते।

बता दें कि जंतर-मंतर पर यह प्रदर्शन पूरी सुरक्षा के बीच हुआ। प्रदर्शन शांतिपूर्ण भी रहा। वहीं दिल्ली पुलिस ने एहतियातन 6 लोगों को हिरासत में लिया था। बता दें कि एसपी चीफ अखिलेश यादव और शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने सीजेपी की सराहना की है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि युवाओं की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में कहाकि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के माध्यम से सीजेपी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) समेत विभिन्न परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रही है।