नीतीश की पुलिस के खिलाफ खुलकर आए चिराग, कनाडा में भारतीयों की गंगा आरती; टॉप 5 न्यूज
लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार में लगातार हो रही है हत्या की वारदातों पर नीतीश कुमार की पुलिस पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। अपनी ही गठबंधन सरकार पर सवाल उठाने से सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिराग ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन और मेक्सिको पर भी टैरिफ बम फोड़ दिया है। इन सब के बीच कनाडा में गंगा आरती का अद्भुत नजारा देखने को मिला है।
देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:
और कितने मर्डर के भेंट चढ़ेंगे बिहारी, नीतीश की पुलिस के खिलाफ खुलकर आए चिराग
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। चिराग ने शनिवार को ट्वीट कर बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और पूछा कि और कितने बिहारी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे। बता दें कि बिहार में आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष जहां कानून व्यवस्था को मुद्दा बना रहा है। वहीं, दूसरी ओर सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल लोजपा-आर के मुखिया चिराग भी आपराधिक घटनाओं पर अपनी सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
यूरोपीय यूनियन और मैक्सिको पर भी डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ बम, जारी कर दिया लेटर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन और मैक्सिको को भी टैरिफ लेटर जारी कर दिया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी है। अमेरिका ने मैक्सिको और यूरोपीय यूनियन (EU) पर 30 फीसदी का टैरिफ लगाया है। यह टैरिफ रेट 1 अगस्त से लागू होगी। अपने टैरिफ लेटर में डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको को अमेरिका में ड्रग्स तस्करी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पढ़ें पूरी खबर…
मुझसे कन्या वध हो गया; राधिका की हत्या के बाद क्या बोला पिता, ताऊ ने बताया
गुरुग्राम में राधिका यादव की हत्या करने के आरोप में उसके पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही हैं। गुरुवार सुबह 10.30 बजे गोलियों की आवाज सुनने के बाद ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद राधिका के चाचा कुलदीप यादव भाग पर मौजूद गए थे। सबसे पहले उन्होंने ही राधिका को खून से लथपथ हालत में देखा था। इसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने राधिका को मृत घोषित कर दिया। दीपक यादव के खिलाफ एफआईआर कराने वाले भी कुलदीप यादव ही थे। इस बीच अब राधिका के ताऊ विजय यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि बेटी की हत्या करने के बाद दीपक बहुत ज्यादा दुखी था और कह रहा था कि मुझे बहुत बड़ी गलती हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
कनाडा की गंगा आरती देखी क्या! भारतीयों ने विदेशी धरती पर रीक्रिएट किया अद्भुत नजारा, VIDEO
भारत से हजारों मील दूर आपको काशी के घाटों का अद्भुत नजारा देखने को मिल जाए, तो आप भी इसे मिस नहीं करना चाहेंगे। हाल ही में कनाडा में रह रहे भारतीयों ने बनारस और ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को रीक्रिएट करने कोशिश की। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक तरफ कुछ लोग इसे घर से दूर परम्पराओं को जीवित रखने की अच्छी कोशिश बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे लेकर नाखुश भी दिखे। पढ़ें पूरी खबर…
लॉर्ड्स में पंत ने अपने पैरों में पर मारी कुल्हाड़ी, नहीं भूलेंगे 'घातक सिंगल'
भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मैच के तीसरे दिन 112 गेंदों में 74 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनके टेस्ट करियर की 17वीं अर्धशतकीय पारी है। पंत जिस अंदाज में बैटिंग कर रहे थे, उस देखकर लग रहा था कि वह आसानी से लॉर्ड्स में अपना टेस्ट शतक जड़ देंगे। हालांकि, पंत ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। वह हड़बड़ी में सिंगल चुराने के प्रयास में रनआउट हो गए। उन्हें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने डायरेक्ट थ्रो पर पवेलियन की राह दिखाई। पंत इस 'घातक सिंगल' को जिंदगीभर नहीं भूलेंगे। पढ़ें पूरी खबर…




साइन इन